Begin typing your search above and press return to search.
पांच हितग्राहियों को राशि स्वीकृत
मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह की अनुशंसा पर जिले के पांच जरूरतमंदों को स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत की गई हैं

महासमुंद । मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह की अनुशंसा पर जिले के पांच जरूरतमंदों को स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत की गई हैं। इनमें महासमुंद के वार्ड क्रमांक 17 निवासी ओमप्रकाश उपाध्याय, ग्राम झलप के कुमारी धनवंतरी काटे, ममता काटे, चन्द्रप्रभा काटे एवं ग्राम ढ़ांक निवासी गुमान सिंह खड़िया को यह राशि स्वीकृत की गई हैं।
संबंधितों आर.टी.जी.एस के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों के माध्यम से राशि का भुगतान किया जाएगा। स्वीकृत राशि प्राप्त करने के लिए उन्हें मतदाता फोटो परिचय पत्र, स्वीकृति के अनुरूप बैंक पास बुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड, स्वयं की दो फोटो एवं अन्य दस्तावेज तथा संस्था का पंजीयन प्रमाण पत्र संबंधित क्षेत्र के तहसील कार्यालय में तहसीलदार के पास जमा कराना होगा।
Next Story


