Top
Begin typing your search above and press return to search.

सहारनपुर में करोड़ो की ठगी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के नकुड़ कोतवाली पुलिस ने जमीन बेचने का सौदा करने के नाम पर करीब ढ़ाई करोड की ठगी करने वाले पांच आरोपियों

सहारनपुर में करोड़ो की ठगी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
X

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के नकुड़ कोतवाली पुलिस ने जमीन बेचने का सौदा करने के नाम पर करीब ढ़ाई करोड की ठगी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक (देहात) विद्यासागर मिश्र ने आज शाव यह सूचना दी। उन्होंने कहा कि नकुड़ इलाके से पुलिस ने कार सवार पांच ठगों जसवंत उर्फ रिंकू, मुर्रसलीन , अमित उर्फ जानी, राजेश और हरप्रीत को गिरफ्तार किया। उनके पास से 80 लाख रूपए नकद और दो-दो हजार रूपए के ऑन लाइन स्टांप पेपर आदि बरामद किए।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों ने पानीपत निवासी कृष्ण कुमार और दलवीर से पांच करोड रूपए में नकुड़ क्षेत्र के गांव कांजीबास की जमीन बेचने का सौदा किया था । बैनामे से पूर्व दो करोड़ नकद और 50-50 लाख के दो चेक लिए थे।

बैनामे के रोज बेचने का सौदा करने वालो में से कोई भी व्यक्ति रजिस्ट्री आफिस नहीं पहुंचा पुलिस ने इस मामले में थाना नकुड पर इनके खिलाफ 406/420, 323, 504,506 आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

मिश्र ने कहा कि नकुड़ पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it