बारिश से धुला अभ्यास मैच का पहला दिन
दक्षिण अफ्रीका और बोर्ड अध्यक्ष एकादश के बीच आज शुरू होने वाले तीन दिवसीय अभ्यास मैच का पहला दिन आज बारिश की भेंट चढ़ गया और मैच में टाॅस तक संभव नहीं हो सका

विजयनगरम। दक्षिण अफ्रीका और बोर्ड अध्यक्ष एकादश के बीच आज शुरू होने वाले तीन दिवसीय अभ्यास मैच का पहला दिन आज बारिश की भेंट चढ़ गया और मैच में टाॅस तक संभव नहीं हो सका।
दक्षिण भारत में पिछले कई दिनों से चल रही बारिश के कारण अभ्यास मैच के पहले दिन भी मौसम खराब रहा और दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर उतर ही नहीं सके और टाॅस कराये बिना ही खेल का पहला दिन समाप्त करना पड़ा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन टेस्टों की सीरीज़ से पूर्व तीन दिवसीय अभ्यास मैच तैयारियों के लिहाज़ से अहम है। रोहित को इस मुकाबले में बोर्ड अध्यक्ष एकादश की कप्तानी सौंपी गयी है। पिछले कुछ समय से भारतीय ओपनरों की नाकामी को लेकर और युवा ओपनर पृथ्वी शॉ के डोपिंग प्रतिबंध के कारण आठ महीने तक मैदान से बाहर होने के चलते टीम इंडिया ओपनर की तलाश कर रही है।
विश्वकप में पांच शतक लगाने वाले रोहित कई वर्षाें से टेस्ट टीम में अपनी जगह पुख्ता नहीं कर सके हैं और यह अभ्यास मैच उन्हें मौका देता है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो अक्टूबर से विशाखापत्तनम में होने वाले पहले टेस्ट में वह अंतिम एकादश के लिये अपनी दावेदारी पेश करेंगे।


