Top
Begin typing your search above and press return to search.

मेट्रो पिलर पर लगे बैनर व पोस्टर लगाने वाली संस्थाओं पर होगी एफआईआर

संस्थाओं से कहा कि वह अपने विज्ञापन  संबंधित बैनर , पोस्टर 10 अक्टूबर तक हटा ले, अन्यथा कार्यवाही की जाएगी

मेट्रो पिलर पर लगे बैनर व पोस्टर लगाने वाली संस्थाओं पर होगी एफआईआर
X

नोएडा। मेट्रो संचालन से पहले ही एनएमआरसी को राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसकी वजह नोएडा से ग्रेटरनोएडा मेट्रो रूट पर स्टेशन व कारिडोर के पिलर पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा विज्ञापन चस्पा किए जा रहे है।

इसको लेकर एनएमआरसी ने पिलर पर नोटिस चस्पा किए है। इसके तहत इन संस्थाओं से कहा गया कि वह अपने विज्ञापन संबंधित बैनर , पोस्टर 10 अक्टूबर तक हटा ले। अन्यथा इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

दरअसल, नोएडा ग्रेटरनोएडा मेट्रो पर विज्ञापन के जरिए एनएमआरसी अपने राजस्व में इजाफा करेगा। मेट्रो का संचालन अक्टूबर के अंत तक शुरू किया जा सकता है। ऐसे में पिलर के साथ मेट्रो स्टेशन की को-ब्रांडिंग की जा रही है। ताकि राजस्व में बढ़ोतरी हो सके।

लेकिन कुछ संस्थाओं द्वारा इनके पिलर व स्टेशनों के बाहर विज्ञापन चस्पा कर रखे है। ऐसे में एनएमआरसी ने पिलर पर नोटिस चस्पा किए है। यह पूरा रूट 29-7 किलोमीटर लंबा है।

यह रूट नोएडा को ग्रेटरनोएडा से जोड़ता है। शुभारंभ से पहले ही इनके पिलर भी विज्ञापनों से रंग बिरंगे हो चुके है। ऐेसे में राजस्व हानि के साथ सुंदरता में कमी देखने को मिल रही है। लिहाजा 10 अक्टूबर तक यदि यह अपने पोस्टर व बैनर नही हटाते तो इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it