Begin typing your search above and press return to search.
दिल्ली के स्क्रैप गोदाम में आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
राजधानी दिल्ली के टिकरी इलाके में एक स्क्रैप गोदाम में बुधवार सुबह आग लग गई

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली के टिकरी इलाके में एक स्क्रैप गोदाम में बुधवार सुबह आग लग गई। इस घटना में हालांकि अब तक किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। आग सुबह 2.50 बजे लगी। आग बुझाने के लिए दिल्ली अग्निशमन सर्विस के 30 वाहन काम वह लगाए गए हैं।
डीएफएस के मुताबिक आग बुझाने का प्रयास अभी भी जारी है। अब तक हालांकि किसी के मारे जाने की खबर नहीं है।
आग के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। डीएफए ने कहा है कि इसका कारण शार्ट सर्किट हो सकता है।
Next Story


