बड़ा पद पाना आसान लेकिन गरिमा बनाए रखना उतना ही मुश्किल: ललिता साहू
लायनेस क्लब प्रेरणा का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

बेमेतरा। लायनेस क्लब प्रेरणा का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां श्रीमती ललिता साहू को क्बल की दूसरी बार अध्यक्ष बनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक आषीष छाबड़ा, पंडरिया विधानसभा विधायक ममता चन्द्राकर तथा विषेष अतिथि के रूप में एरिया ऑफिसर रश्मि ताम्रकार, शषि आहूजा, एरिया एडवाइजर सुमन गुप्ता डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष बिलासपुर रहे।
मुख्य अतिथि विधायक आषीष छाबड़ा ने कहा कि जो व्यक्ति अपने प्रोटोकोल के महत्व को समझेगा, वह कभी भी नियमों से बाहर नहीं जा सकता। छोटे से लेकर बड़ो को अपना स्थान समझना आवष्यक है और इस बात का एहसास लायनेस क्लब अपनी प्रारंभिक सदस्यता से ही संगठन के सदस्यों को दिलाता है।
उन्होने कहा कि लायनेस क्लब देष और समाज के लिये एक मिसाल है जो संदेष देता है कि अच्छे काम करने के लिये न पैसे की जरूरत है, न शक्ति की जरूरत है, बल्कि केवल इच्छा शक्ति होनी चाहिए। क्लब के द्वारा सड़को पर घूमने वाले मूक पषुओं को रेडियम पट्टी लगाने को उन्होने एक सराहनीय कदम बताया। उसी पंरपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रदेष की कंाग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेष बघेल गौठानों को व्यवस्थित कर गौ रक्षा के संबंध में कार्य कर रही है। उन्होने विधायक निधि से क्लब के भवन हेतु हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
डिस्ट्रिक अध्यक्ष सुधा राव ने लायनेस क्लब के निमयों पर प्रकाष डालते हुये क्लब को इसी तरह स्थाई कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देष दिए। कार्यक्रम के विषेष अतिथि व लायन सचिव डॉ. विनय ताम्रकार ने लायनेस क्लब प्रेरणा लायंस क्लब बेमेतरा का जन्मदाता बताते कहा कि लोगो को स्वास्थ्य का ध्यान रख समय पर अपना चेकअप करवाते रहना चाहिए।
एरिया एडवाइजर शषि आहूजा ने कहा कि लोगो की दृढ़ इच्छाषक्ति ही उन्हें सफलता दिलाती है। डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष बिलासपुर सुमन गुप्ता ने कहा कि आमदनी से अधिक खर्च न हो, बजट को देखकर क्लब द्वारा कार्य किया जाए।
लायनेस क्लब सचिव विनोद राघव, उपाध्यक्ष मुमताज रवानी, कोषाध्यक्ष प्रिया राजपूत, निम्मी पटेल, सचिव निधि बनाफर, सह उपाध्यक्ष वर्षा गौतम टेमर नीलम साहू, टेल ट्यूटर उर्वषीदास पीआरओ किरण जैन, संरक्षक शषि तिवारी, रष्मि ताम्रकार, सलमा शरीफ मीणा त्रिपाठी, राषि देवधर, ममता चंन्द्राकर सुषमा साहू, रानी रवानी दिनेष यादव, चन्द्राकर, ज्योति तिवारी, सरला सिंह, शत्रुध्न साहू, ताराचंद माहेश्वरी किरण जैन उपस्थित थे।


