Top
Begin typing your search above and press return to search.

चुनाव प्रचार के दौरान फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी घायल

फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले भादरा में चुनाव प्रचार के दौरान आज रोड शो करते हुए घायल हो गईं

चुनाव प्रचार के दौरान फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी घायल
X

श्री गंगानगर। फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले भादरा में चुनाव प्रचार के दौरान आज रोड शो करते हुए घायल हो गईं।

सूत्रों ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले में भादरा कस्बे में आज शाम एक खुली जीप में लकड़ी के बनाए मंच पर महिमा चौधरी अन्य स्थानीय नेताओं के साथ रोड शो कर रही थीं। यह खुली जीप कुछ ही दूर चली थी कि ज्यादा भार हो जाने से लकड़ी का मंच टूट गया। उस पर खड़े महिमा चौधरी सहित सभी लोग जीप में ही गिर गए। इस हादसे से रोड शो के आयोजक कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में अफरा तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि गिरने से महिमा चौधरी के सीने में चोट आई हैं। उन्हें सड़क मार्ग से जयपुर ले जाया जा रहा है। अभिनेत्री महिमा चौधरी चूरू से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार रफीक मंडेलिया के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए दोपहर में नोहर पहुंची थीं। वहां से वह भादरा आई थीं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it