Top
Begin typing your search above and press return to search.

लोकसभा चुनाव  : सुबह 11 बजे तक झारखंड में 30 प्रतिशत मतदान 

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत आज झारखंड के चार संसदीय क्षेत्रों में सुबह 11 बजे तक 30 प्रतिशत मतदान हुआ

लोकसभा चुनाव  : सुबह 11 बजे तक झारखंड में 30 प्रतिशत मतदान 
X

रांची। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत आज झारखंड के चार संसदीय क्षेत्रों में सुबह 11 बजे तक 30 प्रतिशत मतदान हुआ है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, रांची में 15.69 प्रतिशत, हजारीबाग में 12.09 प्रतिशत, कोडरमा में 12.76 प्रतिशत और खूंटी में 12.85 प्रतिशत मतदान हुआ।

राज्य में दूसरे चरण का मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे समाप्त होगा।

इस दौरान चार सीटों - कोडरमा (14), रांची (20), खूंटी (11) और हजारीबाग (16) पर कुल 61 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

इन सीटों में 8,834 मतदान केंद्रों पर कुल 65,87,028 मतदाता हैं।

इन चुनाव में कोडरमा संसदीय सीट से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्‍सवादी लेनिनवादी (भाकपा-माले) के राजकुमार यादव, झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के बाबूलाल मरांडी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अन्नपूर्णा देवी, रांची से भाजपा के संजय सेठ और कांग्रेस से सुबोधकांत सहाय, खूंटी से भाजपा के अर्जुन मुंडा और कांग्रेस के कालीचरण मुंडा तथा हजारीबाग से भाजपा के जयंत सिन्हा, कांग्रेस के गोपाल साहू और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता चुनाव लड़ रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it