Begin typing your search above and press return to search.
महिला की गला रेतकर हत्या
बिहार में बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी नकटी टोला में अपराधियों ने एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी

बेगूसराय । बिहार में बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी नकटी टोला में अपराधियों ने एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि रामदीरी नकटी टोला निवासी राकेश कुमार की पत्नी गुड़िया कुमारी (22) कल रात अपने घर में सोयी हुयी थी तभी अपराधियों ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। चार माह पूर्व ही राकेश और गुड़िया की शादी हुयी थी।
सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नही चल सका है। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
मामले की छानबीन की जा रही है।
Next Story


