Top
Begin typing your search above and press return to search.

YouTube Down: भारत समेत पूरी दुनिया में अचानक ठप हुआ यूट्यूब, सेवाएं कब सामान्य? कंपनी ने दिया ये अपडेट

YouTube अचानक ग्लोबली डाउन हो गया, जिससे भारत, अमेरिका और कई देशों में यूजर्स वीडियो नहीं देख पाए। ऐप पर “Something Went Wrong” एरर मैसेज दिखा। कंपनी ने तकनीकी गड़बड़ी की जांच शुरू कर दी है, सर्विस बहाली का इंतजार जारी है।

YouTube Down: भारत समेत पूरी दुनिया में अचानक ठप हुआ यूट्यूब, सेवाएं कब सामान्य? कंपनी ने दिया ये अपडेट
X

नई दिल्ली।भारत समेत कई देशों में यूट्यूब की सेवाएं ठप होने की खबर है। डाउन डिटेक्टर वेबसाइट के मुताबिक सबसे पहले अमेरिका में परेशानी शुरू हुई। इसके बाद भारत में भी कई यूट्यूब यूजर्स ने सेवाओं में दिक्कत की रिपोर्ट्स साझा की। तकनीकी खबरों पर नजर रखने वाले जानकारों के मुताबिक दुनियाभर में यूट्यूब के करोड़ों यूजर्स प्रभावित हुए हैं।

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका में करीब 2.40 लाख से अधिक यूट्यूब यूजर्स प्रभावित हुए हैं। भारत समेत कई देशों में डाउन हुए यूट्यूब सर्वर को लेकर कंपनी ने कहा कि सेवाएं लगभग एक घंटे तक बाधित रही। कंपनी ने सेवाओं के सामान्य होने से जुड़े अपडेट्स भी साझा किए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला

तकनीकी गड़बड़ी के कारणों की पड़ताल जारी

यूट्यूब सेवाओं पर असर को लेकर डाउनडिटेक्टर के हवाले से आई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि मंगलवार शाम अमेरिका में लाखों लोगों ने तकनीकी दिक्कतों की सूचना दी। वीडियो प्लेटफॉर्म के हजारों यूजर्स ने मंगलवार शाम करीब आठ बजे (अमेरिकी समय) कहा कि वे वीडियो नहीं देख पा रहे हैं। कंपनी के मुताबिक इस व्यापक तकनीकी गड़बड़ी के कारणों की पड़ताल की जा रही है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक वेबसाइट्स और सर्वर में खामियों पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर ने अमेरिकी समयानुसार मंगलवार रात करीब आठ बजे तक 2.40 लाख शिकायतें दर्ज किए जाने की पुष्टि की।

गूगल और यूट्यूब ने क्या कहा?

तकनीकी गड़बड़ी संबंधी शिकायतों की बाढ़ आने के बाद गूगल ने एक बयान में कहा, 'कुछ यूजर्स को यूट्यूब एक्सेस करने में दिक्कतें हो रही हैं। हमारी टीम परेशानी को दूर करने में जुटी है। जैसे ही अपडेट मिलेगा, कंपनी सूचना साझा करेगी।' कई यूजर्स ने भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह करीब 9 बजे सेवाओं के बहाल होने की बातें भी कहीं। यूट्यूब की तरफ से भी कहा गया कि अधिकांश समस्याएं दूर हो चुकी हैं।

अमेरिका के अलावा ब्रिटेन और कनाडा में भी दिखा असर

खबर लिखे जाने तक गड़बड़ी के कारणों पर यूट्यूब की तरफ से आधिकारिक बयान सामने नहीं आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के अलावा ब्रिटेन, कनाडा समेत कई अन्य देशों में भी यूट्यूब यूजर्स ने तकनीकी गड़बड़ी की शिकायत की। सोशल मीडिया अकाउंट्स पर यूजर्स ने यूट्यूब से जुड़े स्क्रीनशॉट्स शेयर कर सर्वर डाउन होने जैसी बातें लिखीं। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि इस तकनीकी परेशानी के कारण गूगल और अमेजन वेब सर्विसेज पर भी असर पड़ा है।

सोशल मीडिया पर परेशानी की शिकायतें

अमेरिका में रात करीब आठ बजे हुई इस गड़बड़ी का असर आंशिक रूप से भारत में भी दिखा। बुधवार तड़के भारत में भी कई यूट्यूब यूजर्स ने दिक्कतों की शिकायतें कीं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it