Top
Begin typing your search above and press return to search.

पश्चिम बंगाल में बड़ा फेरबदल, चुनाव आयोग ने डीजीपी समेत 4 आइपीएस अफसरों को पद से हटाया

पश्चिम बंगाल में चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद चुनाव आयोग काफी सक्रिय है। निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव के बाद 4 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कल अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आश्वासन दिया था कि पश्चिम बंगाल में चुनाव हिंसा मुक्त और शांतिपूर्ण होंगे।

पश्चिम बंगाल में बड़ा फेरबदल, चुनाव आयोग ने डीजीपी समेत 4 आइपीएस अफसरों को पद से हटाया
X

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद चुनाव आयोग काफी सक्रिय दिखाई दे रहा है. चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव का तबादला करने के बाद पुलिस के 4 बड़े अधिकारियों का भी ट्रांसफर कर दिया है. ट्रांसफर होने वाले लोगों में निम्नलिखित को आयोग द्वारा तैनात करने का निर्देश दिया गया. इन पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर डीटेल्स कुछ इस प्रकार है।

सिद्ध नाथ गुप्ता (आईपीएस – 1992) को पश्चिम बंगाल सरकार में महानिदेशक एवं सूचना एवं पुलिस प्रमुख (प्रभारी) के पद पर तैनात किया जाए। नटराजन रमेश बाबू (आईपीएस – 1991) को पश्चिम बंगाल सरकार में सुधारात्मक सेवाओं के महानिदेशक के पद पर तैनात किया जाए। अजय मुकुंद रानाडे (आईपीएस – 1995) को पश्चिम बंगाल सरकार में उप महानिदेशक एवं सूचना एवं पुलिस प्रमुख (कानून एवं व्यवस्था) के पद पर तैनात किया जाए। अजय कुमार नंद (आईपीएस – 1996) को कोलकाता पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात किया जाए। आयोग के निर्देशों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए और अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के संबंध में अनुपालन रिपोर्ट 16 मार्च को भेजी जाए।

शांतिपूर्ण चुनाव का दिया है आश्वासन

चुनाव आयोग के मुताबिक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कल अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आश्वासन दिया था कि पश्चिम बंगाल में चुनाव हिंसा मुक्त और शांतिपूर्ण होंगे। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए, चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है, जिनमें पश्चिम बंगाल के डीजीपी और कोलकाता के सीपी शामिल हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it