Top
Begin typing your search above and press return to search.

पश्चिम बंगाल चुनाव: पहले चरण में अमित शाह ने 110 सीटें जीतने का किया दावा, कहा-महिलाओं की सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता

पश्चिम बंगाल में पहले चरण में हुई बंपर वोटिंग को लेकर अमित शाह ने कहा कि बंगाल में जनता ने बदलाव के लिए मदतान किया है। उन्होंने पहले चरण में हुए रिकॉर्ड तोड वोटिंग के लिए जनता का धन्यवाद किया।

पश्चिम बंगाल चुनाव: पहले चरण में अमित शाह ने 110 सीटें जीतने का किया दावा, कहा-महिलाओं की सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता
X
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पहले चरण में हुई बंपर वोटिंग पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा दावा किया है। शुक्रवार को कोलकाता में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में अमित शाह ने कहा कि पहले चरण की वोटिंग का हमारे पास जो फीडबैक आया है, उससे साफ है कि दीदी जाने वाली हैं, भाजपा आने वाली है। अमित शाह ने कहा, "हमारे पास जो फीडबैक है, उसमें बंगाल की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। प्रथम चरण में मतदाताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि दीदी जाने वाली है और भाजपा आने वाली है।" उन्होंने कहा कि बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता होगी।

पहले चरण की 152 में से 110 सीटें भाजपा जीतने जा रही हैः अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "बंगाल की जनता ने पहले चरण में ही अपना भविष्य तय कर दिया है। कविगुरु टैगोर, महान सुभाष चंद्र बोस और खुदीराम बोस की भूमि ने विकास को चुना है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो विकास यात्रा चल रही है उसमें बंगाल भी जुड़ने वाला है, यह मतदाताओं ने स्पष्ट कर दिया है। दीदी जाने वाली है, भाजपा आने वाली है। भय जाने वाला है, भरोसा आने वाला है... 152 में से 110 से ज्यादा सीटें भाजपा जीतने जा रही है, इसका अर्थ है कि दूसरे चरण के चुनाव के बाद हम प्रचंड बहुमत से शुद्ध रूप से भाजपा सरकार बनाने वाले हैं।"

हिंसामुक्त चुनाव के लिए अमित शाह ने आयोग की दी बधाई

प्रेस कॉफ्रेंस की शुरुआत में अमित शाह ने बंगाल के शांतिपूर्ण और हिंसामुक्त चुनाव के लिए चुनाव आयोग, मतदान कर्मी और सुरक्षा कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा- पश्चिम बंगाल की जनता ने अभूतपूर्व उत्साह और जोश के साथ परिवर्तन के लिए मतदान किया है। मैं चुनाव आयोग, CAPF, चुनाव आयोग के सहयोग में लगा पूरा तंत्र और बंगाल पुलिस को बहुत-बहुत अभिनंदन देना चाहता हूं क्योंकि बहुत लंबे अरसे बाद बंगाल के चुनाव में एक भी मृत्यु नहीं हुई, ऐसा चुनाव हुआ है।"

अमित शाह ने बंगाल चुनाव हिंसा के आंकड़े भी गिनाएं

हिंसामुक्त चुनाव को लेकर अमित शाह ने आंकड़े भी गिनाए। उन्होंने कहा कि मैं कुछ आंकड़ें भी देना चाहता हूं। 2016 के चुनाव में 1278 लोग घायल हुए थे, 2021 में 1681, 2023 के पंचायत चुनाव में 664 और 2024 के आम चुनाव में ७६१। उसकी तुलना में 30 से कम लोग कल घायल हुए हैं। यह बताता है कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए और मृत्यु का आंकड़ा एक भी नहीं है। यह जो मतदान बढ़ा है, वह भाजपा सरकार बनाने, परिवर्तन का संकेत है।"

सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव आयोग की प्रशंसा की

इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अमित शाह ने पहले चरण में भारी मतदान के लिए मतदाताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने लोकतंत्र के इस महापर्व में ऐतिहासिक भागीदारी दर्ज की है और मतदान के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शाह ने चुनाव आयोग की भूमिका की भी प्रशंसा की और कहा कि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हुई, जो बंगाल के चुनावी इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि है।

पुलिस बलों की भी सराहना की

अपने पोस्ट में शाह ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और पश्चिम बंगाल पुलिस की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी वजह से मतदान प्रक्रिया बिना किसी बड़ी बाधा के पूरी हो सकी। शाह ने इसे राज्य में अच्छे शासन के नए युग की शुरुआत बताते हुए दावा किया कि यह मतदान बंगाल में राजनीतिक बदलाव का स्पष्ट संकेत है। अब सबकी नजरें कोलकाता में होने वाली उनकी प्रेस वार्ता पर टिकी हैं, जहां बीजेपी की आगे की चुनावी रणनीति और आगामी चरणों की दिशा तय हो सकती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it