Top
Begin typing your search above and press return to search.

विनेश ने डब्ल्यूएफआई के नोटिस पर दिया जवाब, बोलीं- मुझे सिर्फ निष्पक्ष मौका चाहिए

विनेश फोगाट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर डाली पोस्ट में स्पष्ट किया है कि उन्हें एक जनवरी 2026 से आधिकारिक ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं में वापसी की अनुमति मिल चुकी है।

विनेश ने डब्ल्यूएफआई के नोटिस पर दिया जवाब, बोलीं- मुझे सिर्फ निष्पक्ष मौका चाहिए
X

जींद। पहलवान व जुलाना से विधायक विनेश फोगाट और भारतीय कुश्ती संघ के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। डब्ल्यूएफआई की तरफ से विनेश को जारी कारण बताओ नोटिस को लेकर मामला चर्चा में है, वहीं दूसरी ओर विनेश ने सार्वजनिक बयान जारी कर खुद को पूरी तरह नियमों के दायरे में बताया है।

विनेश फोगाट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर डाली पोस्ट में स्पष्ट किया है कि उन्हें एक जनवरी 2026 से आधिकारिक ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं में वापसी की अनुमति मिल चुकी है। दावा किया है कि इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (आईटीए) ने लिखित रूप से उन्हें पात्र घोषित किया था। इसी आधार पर उन्होंने गोंडा के नंदिनी नगर में आयोजित 2026 सीनियर ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए पंजीकरण कराया।

आरोप है कि प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने के बावजूद उन्हें वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी नहीं करने दी गई और ट्रेनिंग हॉल तक इस्तेमाल करने से रोक दिया गया। विनेश ने कहा है कि वह किसी विशेष सुविधा की मांग नहीं कर रहीं बल्कि सिर्फ योग्यता के आधार पर खेलने का अवसर चाहती हैं।

एजेंसियों के साथ किया पूरा सहयोग

विनेश ने डब्ल्यूएफआई के नोटिस में लगाए गए आरोपों को भी गलत बताया। उन्होंने कहा कि सितंबर 2024 के वेयर अबाउट्स फेलियर और दिसंबर 2025 के मिस्ड टेस्ट को एंटी डोपिंग नियमों का उल्लंघन बताना सही नहीं है। उनके अनुसार उन्होंने संबंधित एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग किया और ये मामले वाडा कोड 2021 के तहत उल्लंघन की श्रेणी में नहीं आते।

अलग-अलग भार वर्ग में ट्रायल पर किसी ने नहीं जताई थी आपत्ति

विनेश ने 2024 चयन ट्रायल में दो अलग-अलग भार वर्गों में भाग लेने के आरोप को भी निराधार बताया। विनेश का कहना है कि उस समय एडहॉक कमेटी को इसकी पूरी जानकारी थी और किसी स्तर पर आपत्ति नहीं जताई गई थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it