Top
Begin typing your search above and press return to search.

यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची में 13.39 करोड़ वोटर, ऐसे चेक करें अपना नाम

UP Final Voter List: निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 6 जनवरी को जारी लिस्ट में 12 करोड़ 55 लाख से ज़्यादा थी। आज अंतिम मतदाता सूची में 13,39,84,792 मतदाता हैं। इनके पुरुष वोटर्स 7,30,71,061 और महिला वोटर्स 6,09,09,525 हैं।

यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची में 13.39 करोड़ वोटर, ऐसे चेक करें अपना नाम
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हुई एसआईआर की प्रक्रिया के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने कहा कि एसआईआर में मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है।

27 अक्टूबर को एसआईआर कराने की घोषणा हुई और 4 नवंबर से ये प्रक्रिया शुरू हुई। 26 दिसंबर को गणना चरण समाप्त हुआ था। 6 जनवरी से दो महीने दावे और आपत्तियों के लिए था। लगभग 3 करोड़ 26 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया था। आज अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा रहा है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि किसी पात्र मतदाता का नाम अभी भी शामिल नहीं है तो वो फॉर्म 6 भरकर अपना नाम शामिल करा सकते हैं। 166 दिन तक चले अभियान में मतदान कर्मियों और राजनैतिक दलों से पूरा सहयोग मिला।

उन्होंने कहा कि कहा कि 6 जनवरी को जारी लिस्ट में 12 करोड़ 55 लाख से ज़्यादा थी। आज अंतिम मतदाता सूची में 13,39,84,792 मतदाता हैं। इनके पुरुष वोटर्स 7,30,71,061 और महिला वोटर्स 6,09,09,525 हैं। थर्ड जेंडर वोटर्स की संख्या 4206 यानी कि 1 प्रतिशत से भी कम है। वहीं 18-19 साल की उम्र के वोटर्स की संख्या 17,63, 360 है, यानी कि 1.32 प्रतिशत। बात अगर अंतिम वोटर लिस्ट की करें मसौदा लिस्ट की तुलना में इसमें 84 लाख 28 हजार 767 वोटर्स की बढ़ोतरी हुई है।

यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट में किसके वोट ज्यादा कटे हैं?

उत्तर प्रदेश में मतदाताओं की संख्या अब 13,39,84,792 रह गई है। इनमें 7,30,71,061 (54.54 फीसदी) पुरुष मतदाता हैं। वहीं, महिला मतदाताओं की संख्या 6,09,09,525 (45.46 फीसदी) है। एसआईआर की प्रक्रिया में महिलाओं के वोट अधिक कटे हैं। साथ ही लिंक अनुपात भी घटकर 834 रह गया है।

यूपी में अब कितने वोटर हैं?

यूपी में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कुल वोटर्स की संख्या 13.39 करोड़ रह गई है। साल 2024 के मुकाबले यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट से 2.06 करोड़ मतदाताओं के नाम कट गए हैं।

अगर वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें

किसी कारणवश अगर आपका नाम यूपी की अंतिम मतदाता सूची में नहीं है, तो आपको नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म 6 भरना होगा। इसके अलावा वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के लिए आप चुनाव आयोग की वेवसाइट https://voters.eci.gov.in पर अपने मोबाइल नंबर के जरिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड भी किया जा सकता है।

बिना मोबाइल नंबर कैसे चेक करें नाम

यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट में आप बिना एपिक नंबर और मोबाइल नंबर के भी अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप वेबसाइट https://electoralsearch.eci.gov.in/ पर जाएं और Search by Details क्लिक करें। राज्य चुनें, भाषा चुनें और इसके बाद नाम और रिश्तेदार के नाम वाला कॉलम भरें। रिश्तेदार के तौर पर परिवार के उस सदस्य का नाम लिखें, जिनका नाम पहले से वोटर लिस्ट में है। जन्मतिथि भरें, आयु भरें और लिंक चुनें। इसके बाद अपना जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनकर कैप्चा कोड डालें। आपको वोटर लिस्ट में अपना नाम मिल जाएगा।

वोटर लिस्ट में मोबाइल नंबर से नाम कैसे चेक करें

चुनाव आयोग की तरफ से जारी यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट में अगर आप अपना नाम मोबाइल नंबर से तलाशना चाहते हैं, तो इसका तरीका बेहद आसान है। सबसे पहले चुनाव आयोग की वेबसाइट https://electoralsearch.eci.gov.in/ पर जाएं। यहां ऊपर दिख रहे तीन विकल्पों में Search by Mobile चुनें और इसके बाद राज्य और भाषा का चयन करें। इसके बाद मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालें। आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, जिसे भरने से आपका नाम वोटर लिस्ट में दिख जाएगा।

फाइनल वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें नाम

अगर आप यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं। तो इसके तीन तरीके हैं। इनमें पहला तरीका है एपिक नंबर के जरिए। सबसे पहले वेबसाइट https://electoralsearch.eci.gov.in/ पर जाएं। यहां सबसे पहले भाषा चुनें और फिर अपना एपिक नंबर डालें। इसके बाद राज्य में उत्तर प्रदेश चुनें और कैप्चा कोड भरने के बाद सर्च का बटन क्लिक करें। आपको आपका नाम यूपी की वोटर लिस्ट में मिल जाएगा।

यूपी वोटर लिस्ट 2026

यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट आ गई है। चुनाव आयोग ने एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह फाइनल मतदाता सूची जारी की है। मतदाता सूची में आप अपना नाम एपिक नंबर, मोबाइल नंबर या निजी जानकारी भरने के बाद चेक कर सकते हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it