Top
Begin typing your search above and press return to search.

यूपी से प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए गए थे दुबई, बुर्ज खलीफा के पास फंसे दूल्हा-दुल्हन समेत 5 लोग; PM मोदी से लगाई गुहार

यूपी के दूल्हा और दुल्हन समेत दो परिवारों के पांच लोग दुबई में फंस गए हैं। वे सभी 25 फरवरी को वाराणसी से दिल्ली के लिए निकले। 27 फरवरी को दुबई पहुंचे। उनका 02 मार्च को लौटने का कार्यक्रम था।

यूपी से प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए गए थे दुबई, बुर्ज खलीफा के पास फंसे दूल्हा-दुल्हन समेत 5 लोग; PM मोदी से लगाई गुहार
X

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिकी और इजरायली हमलों के बाद मिडिल ईस्ट सुलग रहा है। जवाबी कार्रवाई में ईरान खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डों के अलावा प्रमुख तेल ठिकानों को निशाना बनाया है। इस बढ़ते संघर्ष के बीच, उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के दूल्हा और दुल्हन समेत दो परिवारों के पांच लोग दुबई में फंस गए हैं। उड़ानें रद्द होने के कारण उनकी घर वापसी का रास्ता बंद हो गया है।

पिता ने बताया- बड़े बेटे की शादी तय है

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के निवासी और कोयला व्यापारी अजय जैन ने बताया कि उनके बड़े बेटे प्रिंस जैन (27) की शादी इसी साल अप्रैल में होनी तय हुई है। शादी को यादगार बनाने के लिए प्रिंस अपनी मंगेतर पायल जैन (26), छोटे भाई अरिहंत (19), पायल के भाई मोनू जैन (30) और उनकी पत्नी मुस्कान (28) के साथ प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए दुबई गए थे।

दुबई से 2 मार्च को लौटने की थी प्लानिंग

अजय जैन के अनुसार, वे सभी 25 फरवरी को वाराणसी से दिल्ली के लिए निकले। 27 फरवरी को दुबई पहुंचे। उनका 02 मार्च को लौटने का कार्यक्रम था। जैन ने कहा, "वे बुर्ज खलीफा के पास एक होटल में ठहरे हैं। हालांकि, ईरान से जुड़े संघर्ष और क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण उड़ान सेवाएं निलंबित कर दी गईं और वे योजना के अनुसार वापस नहीं लौट सके।"

दुबई में भारतीय दूतावास से संपर्क किया

जैन ने कहा कि फंसे हुए परिवार के सदस्यों ने दुबई में भारतीय दूतावास से संपर्क किया और उन्हें संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी गई, लेकिन उनकी वापसी पर उन्हें स्पष्टता नहीं मिली है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने और उनके बच्चों और रिश्तेदारों की जल्द से जल्द सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की अपील की।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it