Top
Begin typing your search above and press return to search.

डीयू के दो कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया कैंपस; जांच में जुटी पुलिस

धमकी मिलने की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड को तुरंत कॉलेज परिसरों में भेजा गया। सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचकर पूरे कॉलेज में तलाशी अभियान चला रहे हैं।

डीयू के दो कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया कैंपस; जांच में जुटी पुलिस
X

नई दिल्ली।आज सुबह दिल्ली विश्वविद्यालय के दो प्रतिष्ठित कॉलेज, रामजस कॉलेज और मिरांडा कॉलेज, को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद खाली करा लिया गया। इस सूचना के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।

धमकी मिलने की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड को तुरंत कॉलेज परिसरों में भेजा गया। सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचकर पूरे कॉलेज में तलाशी अभियान चला रहे हैं ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके। अभी तक की तलाशी में किसी भी प्रकार का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु मिलने की कोई खबर नहीं है।

पुलिस के अनुसार, दोनों कॉलेजों को एक ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस सूचना को देखते हुए तत्काल दोनों कॉलेजों के सभी छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दिल्ली पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। धमकी भरे ई-मेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल को भी सक्रिय कर दिया गया है।

पंजाब में कोर्ट से स्कूलों तक को उड़ाने की धमकी

वहीं, चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट के ठीक पांच दिन बाद आज सोमवार को चंडीगढ़ और जालंधर के स्कूलों व सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। साथ ही चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी गांधी भवन में रात 9:11 बजे ग्रेनेड हमला होने की बात कही गई है। यह धमकी ईमेल से जरिए आई। इसके बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आई और सभी जगह सर्च ऑपरेशन चलाया गया। खास बात है कि धमकियों के साथ खालिस्तान संबंधी मैसेज भी लिखे गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ईमेल के स्रोत का पता लगाया जा रहा है और साइबर सेल भी जांच कर रहा है। वहीं, फिरोजपुर कोर्ट काम्प्लेक्स को एक फिर बम से उठाने की धमकी मिली है। दोपहर दो बजे तक कामकाज बंद कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कोर्ट खाली करवाई और छानबीन शुरू कर दी है।कहीं से भी प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it