Top
Begin typing your search above and press return to search.

ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने पति समर्थ को हिरासत में लिया, कटारा हिल्स थाने में होगी पूछताछ

ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI ने आरोपी पति समर्थ को कस्टडी में लिया। मामले में दहेज प्रताड़ना, गर्भपात और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोपों की जांच जारी है।

ट्विशा शर्मा मौत मामले में  सीबीआई ने पति समर्थ को हिरासत में लिया, कटारा हिल्स थाने में होगी पूछताछ
X

भोपाल। सीबीआई ने चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में बड़ा कदम उठाते हुए आरोपी पति समर्थ को अपनी हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच अब तेज हो गई है और एजेंसी घटनाक्रम की हर कड़ी को जोड़ने में जुटी है। जानकारी के अनुसार, CBI की टीम समर्थ को आगे की पूछताछ के लिए भोपाल के कटारा हिल्स थाने लेकर गई, जहां उससे घटना से जुड़े कई अहम सवाल पूछे जाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियां समर्थ से ट्विशा शर्मा की मौत वाले दिन की परिस्थितियों, पारिवारिक विवादों और अन्य घटनाओं को लेकर गहन पूछताछ कर रही हैं। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ से मामले में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं।

घर पहुंचते ही भावुक हुआ समर्थ

जांच के दौरान एक भावुक दृश्य भी सामने आया। बताया जा रहा है कि जब SIT की टीम समर्थ को दस्तावेज लेने उसके घर लेकर पहुंची, तो वह रो पड़ा। अधिकारियों के सामने उसने कहा कि ट्विशा की मौत की “90 प्रतिशत जांच घर तक सीमित है” और यदि बाकी पहलुओं की भी गहराई से जांच की जाए तो पूरा सच सामने आ सकता है।

सूत्रों के अनुसार, समर्थ ने यह भी कहा कि मामले की जांच केवल एक दिशा में नहीं होनी चाहिए, बल्कि हर एंगल से पड़ताल जरूरी है।

अंतिम संस्कार को लेकर जताया दर्द

समर्थ ने ट्विशा शर्मा के अंतिम संस्कार को लेकर भी सवाल उठाए। उसने अधिकारियों से कहा कि क्या उसे अपनी पत्नी का चेहरा आखिरी बार देखने का अधिकार भी नहीं था। जानकारी के मुताबिक, मौत के लगभग 13 दिन बाद पहली बार वह इस तरह भावुक दिखाई दिया। हालांकि जांच एजेंसियां समर्थ के बयानों और व्यवहार का भी विश्लेषण कर रही हैं ताकि घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा सके।

CBI के एफआईआर में लगाए गए गंभीर आरोप

इस बीच, CBI की री-रजिस्टर्ड एफआईआर में ट्विशा शर्मा के परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का दावा है कि शादी में उनकी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया गया था। परिवार के अनुसार, विदाई के समय सास को नकद राशि भी दी गई, लेकिन इसके बावजूद कथित प्रताड़ना जारी रही।

एफआईआर में यह भी आरोप लगाया गया है कि अप्रैल 2026 में ट्विशा के गर्भवती होने पर पति और सास ने उसके चरित्र पर सवाल उठाए और कथित रूप से जबरन गर्भपात कराया। फिलहाल CBI इन सभी आरोपों की जांच कर रही है और मामले से जुड़े सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it