Top
Begin typing your search above and press return to search.

'यूपी में फिर बनेगी योगी की सरकार, मौका मिला तो करेंगे गठबंधन', तेज प्रताप यादव का दावा

तेज प्रताप यादव ने विंध्याचल मंदिर में दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में यूपी की राजनीति पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने की संभावना है। भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि मां विंध्यवासिनी की कृपा रही तो यह संभव है। उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन भी किया और युवाओं की भूमिका को अहम बताया।

यूपी में फिर बनेगी योगी की सरकार, मौका मिला तो करेंगे गठबंधन, तेज प्रताप यादव का दावा
X

मिर्जापुर । विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बातचीत में कई राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि राज्य में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

भोजपुरी फिल्म जगत के लोकप्रिय अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव की भाजपा अध्यक्ष से हुई मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर तेज प्रताप यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह उनका व्यक्तिगत और राजनीतिक निर्णय है और इस पर वे टिप्पणी नहीं करना चाहते।

भाजपा के साथ गठबंधन पर तेज प्रताप की राय

वहीं भाजपा के साथ संभावित गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने संकेतात्मक रूप से कहा कि यदि मां विंध्यवासिनी की कृपा रही तो गठबंधन भी संभव है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह गठबंधन किन परिस्थितियों में और किस स्तर पर हो सकता है।

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर क्या बोले तेज प्रताप यादव?

इसके अलावा मीडिया से बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर भी बयान दिया और कहा कि वह इस पार्टी के समर्थन में हैं। उन्होंने इसे युवाओं की अभिव्यक्ति और बदलाव की ऊर्जा से जोड़ते हुए कहा कि युवा जब आगे बढ़ता है तो बड़ी से बड़ी व्यवस्था भी बदल जाती है। उन्होंने दावा किया कि युवा वर्ग ने अपनी ताकत दिखा दी है और वे हमेशा युवाओं के साथ खड़े रहेंगे।

उनके इन बयानों के बाद राजनीतिक चर्चाओं में और तेजी आ गई है, क्योंकि उन्होंने एक ओर भाजपा की संभावित जीत की बात कही, वहीं दूसरी ओर गठबंधन और नए राजनीतिक प्रयोगों को लेकर भी संकेत दिए हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it