Top
Begin typing your search above and press return to search.

पाकिस्तान के कई शहरों में घुसे अफगान ड्रोन, तालिबान ने चंद घंटों में किया एयरस्ट्राइक का पलटवार

पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में किए गए हवाई हमलों के जवाब में तालिबान और अफगान डिफेंस फोर्सेज ने भीषण जवाबी कार्रवाई शुरू की है। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के कई शहरों पर ड्रोन से हमले किए हैं।

पाकिस्तान के कई शहरों में घुसे अफगान ड्रोन, तालिबान ने चंद घंटों में किया एयरस्ट्राइक का पलटवार
X

काबुल। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण सैन्य संघर्ष की ओर बढ़ता दिख रहा है। पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में किए गए देर रात के हवाई हमलों के जवाब में तालिबान और 'अफगान डिफेंस फोर्सेज' ने बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई (Counter-Attack) शुरू कर दी है। ताजा रिपोर्टों के अनुसार, अफगान सेना ने पाकिस्तान के कई शहरों को निशाना बनाकर ड्रोन हमले किए हैं।

इससे पहले पाकिस्तान ने गुरुवार देर रात और शुक्रवार तड़के अफगानिस्तान के कई प्रांतों पर एयरस्ट्राइक की थी जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल भी हुए थे। अफगान तालिबान के सीमा सुरक्षा बल के प्रवक्ता, अबिदुल्लाह उकाब ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं। उनका दावा है कि उन्होंने पाकिस्तान के विभिन्न शहरों पर हवाई हमले (ड्रोन हमले) किए हैं।

उकाब ने कहा, 'इन हमलों में अफगान तालिबान ने दावा किया है कि पाकिस्तानी सैन्य केंद्रों को निशाना बनाया गया है, जिसमें कोहाट का सेंट्रल कमांड, कोहाट ब्रिगेड और कैंप शामिल हैं। 'फिलहाल पाकिस्तान के मुख्तलिफ (विभिन्न) शहरों में धमाकों की खबरें आ रही हैं, जिससे वहां का प्रशासन हाई अलर्ट पर है।

हर हमले का जवाब दिया जाएगा

अफगान तालिबान डिफेंस फोर्सेज ने स्पष्ट कर दिया है कि यह ऑपरेशन अभी थमा नहीं है। तालिबान के एक प्रवक्ता ने कहा, "हमारी जमीन पर होने वाले हर हमले का जवाब अब उनकी अपनी जमीन पर दिया जाएगा।" सीमावर्ती इलाकों में भारी गोलाबारी और सैन्य हलचल बढ़ गई है। इन हमलों ने दक्षिण एशिया में अस्थिरता का नया दौर शुरू कर दिया है। जहां पाकिस्तान इन हमलों को आतंकी ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई बता रहा है, वहीं अफगानिस्तान इसे अपनी आजादी पर हमला मानकर आक्रामक रुख अपनाए हुए है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि तुरंत संघर्ष विराम नहीं हुआ, तो यह छोटी झड़प एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध में तब्दील हो सकती है।

भारत की कड़ी प्रतिक्रिया

भारत ने अफगान क्षेत्र में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है। नई दिल्ली ने विशेष रूप से रमजान के दौरान महिलाओं और बच्चों सहित नागरिकों की मौत पर चिंता जताई और अफगानिस्तान की संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता के समर्थन को दोहराया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it