Top
Begin typing your search above and press return to search.

सोनिया गांधी को माइनर सर्जरी के लिए मेदांता अस्पताल में कराया गया भर्ती

माइनर सर्जरी के लिए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनका देखभाल कर रही है।

सोनिया गांधी को माइनर सर्जरी के लिए मेदांता अस्पताल में कराया गया भर्ती
X

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को गुडगांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें माइनर सर्जरी के लिए बुधवार सुबह अस्पताल ले जाया गया है। जहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखभाल कर रही है।

इससे पहले भी सोनिया गांधी को 24 मार्च 2026 की रात बुखार की शिकायत के चलते सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया गया। उस दौरान अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक और चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, सोनिया गांधी को शरीर में संक्रमण के कारण एंटीबायोटिक दवाओं के तहत उपचार दिया गया था।

सोनिया गांधी के साथ उनके बेटे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद हैं। सोनिया गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सबसे प्रमुख हस्तियों में से एक हैं और उन्होंने दशकों तक पार्टी के नेतृत्व को आकार देने में केंद्रीय भूमिका निभाई है। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी और कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की मां हैं। ऐसे समय में जब केरल में पार्टी को बहुमत मिला है और वहां मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाना है, ऐसे में उनकी तबीयत खराब होने से इसमें देरी हो सकती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it