Top
Begin typing your search above and press return to search.

सालभर में दूसरी बार भारत आ रहे पुतिन, सितंबर में BRICS सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आएंगे। यह सम्मेलन 12-13 सितंबर को आयोजित होगा। क्रेमलिन ने इसकी पुष्टि कर दी है। एक साल के भीतर पुतिन का यह दूसरा भारत दौरा होगा।

सालभर में दूसरी बार भारत आ रहे पुतिन, सितंबर में BRICS सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
X

नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आएंगे। यह सम्मेलन 12-13 सितंबर को आयोजित होगा। क्रेमलिन ने इसकी पुष्टि कर दी है। एक साल के भीतर पुतिन का यह दूसरा भारत दौरा होगा।

इससे पहले रूसी राष्ट्रपति पिछले साल दिसंबर में 23वें भारत-रूस एनुअल समिट में हिस्सा लेने के लिए यहां आए थे। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए भारत में थे।

ब्रिक्स नेताओं की बैठक पिछले साल जुलाई में ब्राजील के रियो डि जनेरियो में हुई थी। यह ब्रिक्स का 17वां शिखर सम्मेलन था, जिसका विषय था-‘अधिक समावेशी और सतत शासन के लिए वैश्विक दक्षिण सहयोग को सशक्त बनाना।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव के हवाले से कहा गया है कि भारत में होने जा रहे ब्रिक्स सम्मेलन में व्लादिमीर पुतिन हिस्सा लेने के लिए पहुंचेंगे। आपको बता दें कि 12 और 13 सितंबर, 2026 को BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत करने वाला है। यह एक साल से भी कम समय में पुतिन की दूसरी भारत यात्रा होगी।

नई दिल्ली में होने वाला यह 18वां BRICS शिखर सम्मेलन भारत की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन ऐसे समय हो रहा है जब दुनिया बड़े उथल-पुथल से गुजर रही है। खासकर पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को लेकर अंतरराष्ट्रीय चिंता बढ़ी हुई है। दिलचस्प ये भी है कि रूस के विदेश मंत्री ने कहा है कि इसी वर्ष मॉस्को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। ऐसे में दोनों देशों के रिश्ते और भी ज्यादा गहरे होने की उम्मीद है।

सालभर में पुतिन का दूसरा दौरा

पुतिन इससे पहले दिसंबर 2025 में भारत आए थे। उस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया था। उसी यात्रा के दौरान भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी समझौते के 25 साल पूरे होने का भी जश्न मनाया गया था। इस बार BRICS समूह के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पुतिन नई दिल्ली पहुंचेंगे। ये मंच इस समय दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं का बड़ा मंच बन चुका है। विशेषज्ञों का मानना है कि नई दिल्ली में होने वाला BRICS शिखर सम्मेलन वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है, क्योंकि दुनिया इस समय कई बड़े संघर्षों और शक्ति संतुलन में बदलाव के दौर से गुजर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it