Top
Begin typing your search above and press return to search.

कतर में हेलिकॉप्टर क्रैश में छह लोगों की मौत, एक अभी भी लापता; बचाव अभियान जारी

आंतरिक मंत्रालय के मुताबिक, तटीय सुरक्षा और सीमा सुरक्षा निदेशालय की मारिटाइम सर्च एंड रेस्क्यू टीम और आंतरिक सुरक्षा बल की कतर इंटरनेशनल सर्च एंड रेस्क्यू ग्रुप इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हैं।

कतर में हेलिकॉप्टर क्रैश में छह लोगों की मौत, एक अभी भी लापता; बचाव अभियान जारी
X

दोहा। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच कतर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां रविवार की सुबह एक भीषण हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। इस बात की पुष्टि कतर के आंतरिक मंत्रालय ने की है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक लोग अभी भी लापता है, जिसके तलाश जारी है।

मंत्रालय ने बताया कि रविवार सुबह हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद देश के क्षेत्रीय जल में खोज और बचाव अभियान जारी है। हादसे की जानकारी पहले रक्षा मंत्रालय ने दी थी।

आंतरिक मंत्रालय के मुताबिक, तटीय सुरक्षा और सीमा सुरक्षा निदेशालय की मारिटाइम सर्च एंड रेस्क्यू टीम और आंतरिक सुरक्षा बल की कतर इंटरनेशनल सर्च एंड रेस्क्यू ग्रुप इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हैं। दोनों टीमें कठिन समुद्री परिस्थितियों में बचाव कार्यों का अनुभव रखती हैं।




Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it