Top
Begin typing your search above and press return to search.

दुबई में 'मौत' के साये से बचीं पीवी सिंधू, कोच के पास गिरा एयर स्ट्राइक का मलबा; बताया पूरा मंजर

दुबई में 'मौत' के साये से पीवी सिंधू बच गईं। उनके कोच के पास एयर स्ट्राइक का मलबा आकर गिरा। रोंगटे खड़े कर देने वाली है उनकी आपबीती। वे इंग्लैंड जा रही थीं, लेकिन वहां फंस गईं।

दुबई में मौत के साये से बचीं पीवी सिंधू, कोच के पास गिरा एयर स्ट्राइक का मलबा; बताया पूरा मंजर
X

दुबई। मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच दुबई एयरपोर्ट पर भारतीय दिग्गज शटलर पीवी सिंधू फंस गई हैं। इतना ही नहीं, वह एयरपोर्ट पर हुई एयर स्ट्राइक से बाल-बाल भी बचीं। पीवी सिंधू ने अपनी आपबीती सोशल मीडिया पर शेयर की है। इंस्टाग्राम पर लगाई गई स्टोरी में पीवी सिंधू ने बताया है कि एयरपोर्ट पर जहां वह छिपे हुए थे, उसके पास एक धमाका हुआ। मेरे कोच को जल्दी से बाहर भागना पड़ा, क्योंकि वह धुएं और मलबे के सबसे करीब थे।

एयरपोर्ट को हुए नुकसान को दिखाने वाले वीडियो सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधू शनिवार 28 फरवरी को ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए इंग्लैंड जा रही थीं। इस यात्रा के दौरान उनकी कनेक्टिंग फ्लाइट दुबई से थी। इस चक्कर में वह दुबई एयरपोर्ट पर फंस गईं।

यात्रियों के साथ छिपना पड़ा

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण फ्लाइट ऑपरेशन्स निलंबित कर दिए गए और उन्हें एयरपोर्ट पर ही हजारों यात्रियों के साथ छिपना पड़ा, लेकिन उस समय उनके होश उड़ गए, उनके बहुत करीब एक एयर स्ट्राइक हुई, जिसमें उनके कोच की जान भी जा सकती थी।इंस्टाग्राम स्टोरी पर पीवी सिंधू ने लिखा, यह मुश्किल बढ़ती जा रही है और हालात हर घंटे और डरावने होते जा रहे हैं। कुछ घंटे पहले, एयरपोर्ट पर हम जहां छिपे हुए थे, उसके पास एक धमाका हुआ। मेरे कोच को जल्दी से उस जगह से भागना पड़ा, क्योंकि वह धुएं और मलबे के सबसे करीब थे। यह हम सभी के लिए बहुत टेंशन वाला और डरावना पल था।

अब हम सब सुरक्षित

दुबई एयरपोर्ट के स्टाफ और दुबई अथॉरिटीज की लगातार कोशिशों की वजह से अब हम सब सुरक्षित हैं। दुबई में इंडियन हाई कमीशन को भी उनके जबरदस्त सपोर्ट और हमें सुरक्षित रखने में लगातार मदद के लिए खास धन्यवाद। अभी के लिए, हम थोड़ा आराम करने और उम्मीद बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि हम चीजों के ठीक होने का इंतज़ार कर रहे हैं।इससे पहले भारत की महान शटलर ने इंस्टा स्टोरी पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था, मैं अभी सुरक्षित हूं।

दुबई एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

मैसेज करने और चेक इन करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद, यह सच में बहुत मायने रखता है। ऊपर से इंटरसेप्शन सुनना और सब कुछ रियल टाइम में होते देखना, यह समझना मुश्किल है। दुबई एयरपोर्ट पर बहुत अफरा-तफरी मची हुई है, कई परिवार फंसे हुए हैं, हम सभी बस उम्मीद कर रहे हैं कि हम इससे जल्द ही निकल जाएं। प्रभावित सभी लोगों के लिए शांति और सुरक्षा की प्रार्थना कर रही हूं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it