Top
Begin typing your search above and press return to search.

पंजाब में फिर धमाका: जालंधर के बाद अमृतसर में आर्मी कैंप के बाहर ब्लास्ट, टीन की चादर को नुकसान

पंजाब में मंगलवार शाम को जालंधर में बीएसएफ के हेडक्वार्टर के सामने धमाका हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं देर रात करीब 11 बजे अमृतसर में भी खासा में आर्मी कैंप के सामने ब्लास्ट हुआ है।

पंजाब में फिर धमाका: जालंधर के बाद अमृतसर में आर्मी कैंप के बाहर ब्लास्ट, टीन की चादर को नुकसान
X

अमृतसर। जालंधर के बाद अब अमृतसर में खासा कैंप के पास स्थित आर्मी कैंप के बाहर मंगलवार देर रात जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।

11 बजे के बाद हुआ धमाका

जानकारी के अनुसार, धमाका रात करीब 11 बजे के बाद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आर्मी की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। साथ ही फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

जानमाल का नुकसान नहीं

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि धमाके से आर्मी कैंप की बाहरी दीवार पर लगी टीन की चादरों को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं मामले की जांच के लिए एनआईए की टीम अमृतसर पहुंच रही है।

पुलिस छावनी में बदला एरिया

अधिकारियों के अनुसार पूरे क्षेत्र में पुलिस और सेना की भारी तैनाती कर दी गई है। अमृतसर देहाती के एसपी आदित्य वारियर ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक टीमें सबूत जुटा रही हैं और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सही कारणों का खुलासा किया जाएगा।

कांग्रेस नेता का आरोप-चुनाव में धांधली का प्रयास

खासा छावनी में धमाके पर कांग्रेस नेता राज कुमार वेरका ने कहा कि यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि राज्य में चुनाव होने वाले हैं। यह इलाका केंद्र सरकार के अधीन आता है। न तो केंद्र सरकार और न ही राज्य सरकार यहां की स्थिति को नियंत्रित कर पा रही है। मुझे लगता है कि पंजाब में चुनावों में धांधली करने की कोई साजिश रची जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it