Top
Begin typing your search above and press return to search.

प्रियंका गांधी ने हिमंत सरकार के खिलाफ 20 सूत्रीय 'आरोपपत्र' किया जारी, सिंडिकेट राज का लगाया आरोप

Assam Elections 2025: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को गुवाहाटी में असम की हिमंत बिस्वा सरमा सरकार के खिलाफ 20 सूत्री 'आरोपपत्र' जारी किया। बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिवसीय असम दौरे पर हैं।

प्रियंका गांधी ने हिमंत सरकार के खिलाफ 20 सूत्रीय आरोपपत्र किया जारी, सिंडिकेट राज का लगाया आरोप
X
गुवाहाटी। Assam Elections 2025: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को गुवाहाटी में भाजपा के नेतृत्व वाली असम सरकार के खिलाफ 20 सूत्री 'आरोपपत्र' जारी किया, जिसमें राज्य प्रशासन पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और अल्पसंख्यकों में भय पैदा करने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है।

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) के अनुसार, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई की अध्यक्षता में बनी समिति ने यह आरोपपत्र तैयार किया है, जिसे गुवाहाटी के मणवेंद्र शर्मा कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में जारी किया गया।

कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

विपक्षी पार्टी ने विधानसभा चुनावों से पहले यह 'आरोपपत्र' जारी किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एक दशक के शासनकाल के बावजूद भाजपा सरकार छह आदिवासी समुदायों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलवाने और चाय बागान श्रमिकों की दैनिक मजदूरी बढ़ाकर 351 रुपये करने के अपने वादे को पूरे करने में विफल रही।

इस दौरान, कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा असम की जनता की भावनाओं को समझने के लिए आई हैं और उन्होंने स्क्रीनिंग कमेटी का नेतृत्व करने की विशेष जिम्मेदारी ली है। वहीं, प्रद्युत बोरदोलोई ने बताया कि आरोपपत्र तैयार करने से पहले पांच टीमों ने राज्यभर में दौरा कर जनता की राय ली। जमीनी संगठनों, आदिवासी समूहों, व्यापारिक समुदाय, बुद्धिजीवियों और अन्य वर्गों से सुझाव लिए गए।

असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की उम्मीदवार चयन समिति की अध्यक्ष प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिवसीय असम दौरे पर हैं। कांग्रेस ने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर 'व्यापक भ्रष्टाचार' का भी आरोप लगाया। पार्टी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनके करीबी मंत्रियों एव उनके परिवार के सदस्यों पर 'अवैध रूप से संपत्ति जमा करने' का आरोप लगाया। आरोपपत्र में आरोप लगाया गया कि दिसपुर में सिंडिकेट राज चल रहा है और अवैध गतिविधियों को संरक्षण देकर अवैध धन जुटाया जा रहा है।क्ता संतोष पाण्डेय भी सुनवाई के दौरान मौजूद रहे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it