Top
Begin typing your search above and press return to search.

इजरायल-ईरान जंग के बीच पीएम मोदी ने बुलाई CCS बैठक, मिडिल ईस्ट में चरम पर तनाव

इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग पूरे मिडल-ईस्ट में फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसी मुद्दे को लेकर आज प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय राजधानी में कैबिनेट सुरक्षा समिति की बैठक लेंगे।

इजरायल-ईरान जंग के बीच पीएम मोदी ने बुलाई CCS बैठक, मिडिल ईस्ट में चरम पर तनाव
X

नई दिल्ली। इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग पूरे मिडल-ईस्ट में फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसी मुद्दे को लेकर आज प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय राजधानी में कैबिनेट सुरक्षा समिति की बैठक लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात राजधानी दिल्ली लौटने के बाद कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, वह अपने दो दिवसीय दौरे से करीब रात 9:30 बजे दिल्ली पहुंचने वाले हैं।

सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री के लौटते ही सुरक्षा मामलों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई है। हालांकि बैठक के एजेंडे को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है, माना जा रहा है कि बैठक में ईरान और इस्राइल के बीच जारी संघर्ष को लेकर चर्चा की जा सकती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it