Top
Begin typing your search above and press return to search.

ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: जैस्मिन और प्रीति पवार ने मुक्केबाजी में जीता स्वर्ण, भारत की झोली में आया सातवां गोल्ड

मुक्केबाज प्रीति पवार प्रीति पवार के बाद भारत की जैस्मिन लंबोरिया ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारत का यह बॉक्सिंग में दूसरा स्वर्ण पदक है और ओवरऑल सातवां स्वर्ण पदक है।

ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: जैस्मिन और प्रीति पवार ने मुक्केबाजी में जीता स्वर्ण, भारत की झोली में आया सातवां गोल्ड
X

ग्लास्गो। भारत की स्टार मुक्केबाज प्रीति पवार प्रीति पवार के बाद भारत की जैस्मिन लंबोरिया ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारत का यह बॉक्सिंग में दूसरा स्वर्ण पदक है और ओवरऑल सातवां स्वर्ण पदक है। जैस्मिन ने महिलाओं के 57 किग्रा भारवर्ग बॉक्सिंग में नॉर्दर्न आयरलैंड की मिकेला वॉल्श को सर्वसम्मति से 5-0 से हरा दिया।

इससे पहले मुक्केबाज प्रीति पवार ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया। उनकी इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत के खाते में छठा गोल्ड मेडल जुड़ गया। प्रतियोगिता के 10वें दिन भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार दमदार बना हुआ है और देश को कई अन्य स्पर्धाओं में भी पदकों की उम्मीद है।

प्रीति पवार ने कनाडा की खिलाड़ी को 5-0 से हराया

महिला 54 किलोग्राम वर्ग के फाइनल मुकाबले में प्रीति पवार का सामना कनाडा की स्कार्लेट डेलगाडो से हुआ। भारतीय मुक्केबाज ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और पूरे मुकाबले में विरोधी खिलाड़ी पर दबाव बनाए रखा। पांचों जजों ने तीनों राउंड में प्रीति को 10-10 अंक दिए, जिसके चलते उन्होंने सर्वसम्मति से 5-0 के अंतर से मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

यह जीत भारतीय मुक्केबाजी के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत पहले ही बॉक्सिंग में 10 पदक सुनिश्चित कर चुका है और अब कई अन्य भारतीय मुक्केबाज भी फाइनल में स्वर्ण जीतने के लिए रिंग में उतर रहे हैं।

भारत की नजरें जूडो और पैरा एथलेटिक्स पर भी

मुक्केबाजी के अलावा भारतीय खिलाड़ियों से जूडो और पैरा एथलेटिक्स में भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। जूडो में पहले दिन दो ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय दल का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है। उन्नति शर्मा, करणजीत सिंह मान, हर्ष तोकस और इनुंगनबी ताखेल्लामबम अपने-अपने वर्ग में पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे।

वहीं पैरा एथलेटिक्स में शुभम जुयाल, सोमन राणा और रमेश शनमुगम भी भारत के लिए पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।

एथलेटिक्स में भी कई पदकों की उम्मीद

एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भी भारतीय खिलाड़ियों पर सभी की निगाहें रहेंगी। 10,000 मीटर में रजत पदक जीत चुके गुलवीर सिंह अब 5000 मीटर फाइनल में उतरेंगे। महिला 10,000 मीटर रेस वॉक में प्रियंका गोस्वामी और रवीना गायकवाड़ से भी पदक की उम्मीद है।

इसके अलावा पुरुष ट्रिपल जंप में प्रवीण चित्रावेल और सेल्वा प्रभु तिरुमारन, जबकि पोल वॉल्ट में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी देव मीणा और कुलदीप कुमार भारत की चुनौती को मजबूत करेंगे। दिन के अंतिम सत्र में मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले टीम भी पदक जीतकर भारत की उपलब्धियों में इजाफा करने की कोशिश करेगी।

प्रीति पवार के स्वर्ण पदक ने भारतीय दल का मनोबल और ऊंचा कर दिया है। अब देशवासियों की निगाहें बाकी फाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां भारत के खिलाड़ी गोल्ड मेडल की संख्या बढ़ाने के लक्ष्य के साथ उतरेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it