Top
Begin typing your search above and press return to search.

राष्ट्रीय एकता दिवस: PM मोदी ने 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, एकता नगर के लिए ₹400 करोड़ से अधिक की योजनाओं का किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के केवड़िया स्थित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती मनाई जा रही है।

राष्ट्रीय एकता दिवस: PM मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, एकता नगर के लिए ₹400 करोड़ से अधिक की योजनाओं का किया शुभारंभ
X

केवड़िया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के केवड़िया स्थित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती मनाई जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर केवड़िया पहुंचे। यहां उन्होंने 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर सरदार पटेल को पुष्प अर्पित किए।

इसके बाद, प्रधानमंत्री ने एकता नगर में 400 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उनका उद्घाटन किया। इनमें सीवेज व जल उपचार संयंत्र, नर्मदा घाट का उन्नयन, आईआरसीटीसी होटल, वर्षावन और इको-ट्रेल सहित पर्यटन व बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

उन्होंने एकता नगर में 'रेन फॉरेस्ट' परियोजना का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी अधिकारियों के साथ परियोजना का निरीक्षण कर इसकी प्रमुख विशेषताओं का जायजा लिया।

इससे पहले, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट के जरिए सरकार पटेल को याद किया। उन्होंने लिखा, "अखंड भारत के प्रणेता देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने एक सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। मां भारती की सेवा में उनका त्याग और समर्पण विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए बहुत बड़ा प्रेरणास्रोत है।"

एक अन्य पोस्ट के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें केवड़िया में आयोजित सांस्कृतिक विरासत, विविधता और राष्ट्रीय एकता पर आधारित 'भारत पर्व' की झलकियां दिखाई गईं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "अद्भुत भारत की विविध परंपराएं और संस्कृतियां। केवड़िया में 'भारत पर्व', जिसका उद्घाटन कल हुआ, हमारी एकता और जीवंतता का जश्न मनाता है।"



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it