Top
Begin typing your search above and press return to search.

विकसित भारत बनने की चाहत को दर्शाता है इस बार का बजट: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार देश की रक्षा बलों का समर्थन करने और उन्हें मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। सरकार का कर्तव्य है कि वह रक्षा क्षेत्र का आधुनिकीकरण वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप करे।

विकसित भारत बनने की चाहत को दर्शाता है इस बार का बजट: पीएम मोदी
X

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि इस साल का बजट भारत के विकसित राष्ट्र बनने की चाहत को दर्शाता है। एक विशेष इंटरव्यू में पीएम ने कहा कि बजट मजबूरी में पैदा हुआ ‘अभी नहीं तो कभी नहीं' वाला अवसर नहीं है, बल्कि ये तैयारी और प्रेरणा से उपजा ‘हम तैयार हैं' वाला पल है।

पीएम ने व्यापार समझौतों पर कहा कि राजनीतिक स्थिरता और राजनीतिक पूर्वानुमान ने भारत में निवेशकों का विश्वास बहाल किया है। 38 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों पर उन्होंने कहा कि मजबूत विनिर्माण, सेवा क्षेत्र और लघु एवं मध्यम उद्यम भारत को मजबूत स्थिति से व्यापार समझौते करने में सक्षम बनाते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे मुक्त व्यापार समझौते वस्त्र, चमड़ा, रसायन, हस्तशिल्प, रत्न और अन्य क्षेत्रों में लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए बाजार पहुंच का विस्तार करने के लिए बनाए गए हैं।

उन्होंने यूपीए शासन के दौरान हुए आर्थिक कुप्रबंधन की कड़ी आलोचना की, जिसके कारण भारत आत्मविश्वास के साथ बातचीत करने में असमर्थ रहा। पीएम ने कहा कि यूपीए शासनकाल में बातचीत शुरू होती और फिर टूट जाती; लंबी बातचीत के बावजूद कोई ठोस उपलब्धि हासिल नहीं हो पाती थी।

उन्होंने कहा कि सरकार देश की रक्षा बलों का समर्थन करने और उन्हें मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। रक्षा बजट में हुई वृद्धि का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि सरकार का कर्तव्य है कि वह रक्षा क्षेत्र का आधुनिकीकरण वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप करे।

इंफ्रास्ट्रक्चर पर ऐतिहासिक खर्च

प्रधानमंत्री ने बताया कि 2026-27 के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये का पूंजीगत खर्च रखा गया है। उन्होंने कहा- यह 2013 के मुकाबले लगभग पांच गुना ज्यादा है। सरकार 'लोक-लुभावन योजनाओं' की बजाय उत्पादक खर्च पर ध्यान दे रही है। भारत अपने इतिहास का सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार देख रहा है।

रक्षा और सेना पर सरकार का फोकस

पीएम मोदी ने कहा कि भारत को हमेशा मजबूत और तैयार रहना चाहिए। उनके अनुसार, रक्षा बजट और आधुनिकीकरण पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है। सरकार अपने सैनिकों की भलाई और कल्याण के लिए बेहद संवेदनशील है।

महामारी के बाद भारत के लिए नए अवसर

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया अब महामारी के बाद दौर में है और इससे भारत के लिए नए मौके पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा, प्रोत्साहन और टैरिफ मदद करते हैं, लेकिन लंबे समय की प्रतिस्पर्धा नवाचार, दक्षता और बड़े पैमाने से ही आएगी।

निर्यात और अर्थव्यवस्था पर भरोसा

पीएम मोदी ने बताया कि भारत के वस्तु निर्यात ने लगातार रिकॉर्ड बनाए हैं। कठिन वैश्विक हालात के बावजूद भारत दुनिया में सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार के बजट 'साधारण बही-खाता' नहीं बल्कि विकास का रोडमैप होते हैं।

रोजगार के बड़े अवसर पैदा करेंगे

प्रधानमंत्री ने कहा कि डेटा सेंटर हमारे युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा करेंगे। हम पूरी दुनिया के डेटा को भारत में स्थानांतरित करने के लिए आमंत्रित करते हैं। उन्होंने कहा कि यूपीआई प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों के लेन-देन के तरीके में मूलभूत सुधारों के कारण भारत विश्व का डिजिटल अग्रणी देश बन गया है।

पीएम ने कहा कि सुधार सरकार की प्रतिबद्धता है, जिसे उसने अपने शब्दों और भावना में प्रदर्शित किया है। अगले चरण के आर्थिक परिवर्तन के लिए निजी क्षेत्र महत्वपूर्ण है, उनसे ‘निर्णायक प्रतिक्रिया' देने का अनुरोध है।

हमारे पास एक युवा और कुशल आबादी

उन्होंने कहा, “हमारे पास एक युवा और कुशल आबादी है; और हम कम मुद्रास्फीति और व्यापक आर्थिक स्थिरता के साथ मजबूत विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमारे युवा अंतरिक्ष, खेल और स्टार्टअप जैसे विविध क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रहे हैं। हमने राजनीतिक स्थिरता और सुधार-केंद्रित नीतियां सुनिश्चित की हैं।”


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it