Top
Begin typing your search above and press return to search.

विपक्ष आज लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ पेश करेगा अविश्वास प्रस्ताव, हंगामे के आसार

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण का आज दूसरा दिन है। लोकसभा में विपक्ष स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने की तैयारी में है।

विपक्ष आज लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ पेश करेगा अविश्वास प्रस्ताव, हंगामे के आसार
X

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में आज विपक्षी दल लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस के मुताबिक, स्पीकर का व्यवहार पक्षपाती है, क्योंकि विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सदन में बोलने की अनुमति नहीं दी गई थी। कुल 118 विपक्षी सांसदों ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं। प्रस्ताव तब पेश किया जाएगा जब सदन से इसकी अनुमति मिल जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय संसदीय मंत्री किरन रिजिजू इस प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करेंगे। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, निशिकांत दुबे, रवि शंकर प्रसाद और भरतृहरी महताब इस विषय पर अपना पक्ष रखेंगे। इसके अलावा, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के चिराग पासवान भी सदन को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह भी चर्चा का जवाब दे सकते है। विपक्षी सांसद गौरव गोगोई, मनीष तिवारी, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और जोथिमानी स्पीकर को हटाने के समर्थन में अपने तर्क प्रस्तुत करेंगे।

सीईसी के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी

बजट सत्र के दूसरे चरण में विपक्ष लोकसभा स्पीकर के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में जुटा है। मंगलवार को स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा प्रस्तावित है। तृणमूल कांग्रेस इसके तत्काल बाद सीईसी के खिलाफ नोटिस देने के लिए विपक्ष को लामबंद करने में जुटी है। अगर तृणमूल प्रयास में सफल रही तो पहला मौका होगा, जब संसद में सीईसी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it