पचपदरा रिफाइनरी की यूनिट में लगी आग, पीएम मोदी को कल करना है उद्घाटन
देश की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी पचपदरा का कल, 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उद्घाटन करना है।

बालोतरा। राजस्थान के बालोतरा जिले में पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन से एक दिन पहले एक बड़ी खबर आ रही है। देश की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी पचपदरा का कल, 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उद्घाटन करना है। इसके ठीक एक दिन पहले रिफाइनरी की एक यूनिट में आग लग गई।
आग लगने के बाद रिफाइनरी से धुंए के तेज गुब्बार उठने लगे हैं। कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम को चालू कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के बाद ही नुकसान और इसके कारणों का आकलन किया जा सकेगा। घटना के बाद पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। बता दें कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे।
फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रिफाइनरी की CDU यूनिट में आग लग गई है। इसके बाद रिफाइनरी में अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में दमकल आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 11 बजे रिफाइनरी का उद्घाटन करनेवाले हैं। उनके दौरे से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज शाम 4 बजे रिफाइनरी पहुंचने का कार्यक्रम है।


