Top
Begin typing your search above and press return to search.

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। दोनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर नए सफर की शुरुआत की जानकारी दी।

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें
X

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के साथ शादी कर ली है। दोनों ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा कर अपने नए सफर की शुरुआत की जानकारी दी। उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर तस्वीरों के साथ लिखा, ‘कल एक नए सफर की शुरुआत हुई।’ इस खबर के सामने आने के बाद राजनीतिक और मीडिया जगत में इसकी चर्चा तेज हो गई है।

लंबे समय से चर्चा में था दोनों का रिश्ता

उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान के संबंधों को लेकर पिछले कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। निधि राजदान को उमर अब्दुल्ला के सार्वजनिक कार्यक्रमों और मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में भी देखा गया था। हालांकि, दोनों ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को लेकर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की थी।

अब शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद इन चर्चाओं पर विराम लग गया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों ने अपने नए जीवन की शुरुआत की है।

पायल अब्दुल्ला से हाल ही में हुआ था तलाक

उमर अब्दुल्ला की पहली शादी पायल नाथ से सितंबर 1994 में हुई थी। दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे। तलाक का मामला कई वर्षों तक अदालतों में चला। शुरुआत में फैमिली कोर्ट ने उमर की तलाक याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने भी निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा था।

इसके बाद उमर अब्दुल्ला ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। अगस्त 2024 में शीर्ष अदालत ने दोनों पक्षों के बीच समझौते की संभावना तलाशने के लिए मामले को मध्यस्थता के लिए भेजा था। बाद में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक का फैसला किया।

उमर अब्दुल्ला की शादी की खबर सामने आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां मिल रही हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it