Top
Begin typing your search above and press return to search.

JEE Main से CUET और UGC NET तक NTA ने जारी किया 2027 का एग्जाम कैलेंडर, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा

NTA ने JEE Main, CUET-UG और UGC NET समेत कई परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। जानें JEE Main, UGC NET और अन्य परीक्षाओं की तारीखें।

JEE Main से CUET और UGC NET तक NTA ने जारी किया 2027 का एग्जाम कैलेंडर, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा
X
नई दिल्ली। देशभर में प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अहम जानकारी साझा की है। एजेंसी ने JEE Main से लेकर CUET-UG और UGC NET समेत विभिन्न परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर में परीक्षा आयोजित होने की संभावित तारीखों की जानकारी दी गई है। इससे लाखों छात्रों को अपनी तैयारी और रिवीजन प्लान बनाने में मदद मिलेगी।

JEE Main दो सेशन में होगी परीक्षा

NTA के कैलेंडर के मुताबिक इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली JEE Main परीक्षा साल 2027 में दो सेशन में कराई जाएगी। पहला सेशन जनवरी में और दूसरा अप्रैल में आयोजित होगा। दोनों सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया अलग-अलग समय पर शुरू की जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन से जुड़ी तारीखों और विस्तृत नोटिफिकेशन का इंतजार करें।

JEE Main के अलावा CUET-UG भी छात्रों के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा है। इसके जरिए देश की कई केंद्रीय और अन्य भाग लेने वाली यूनिवर्सिटीज में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया आगे बढ़ती है। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को NTA की ओर से जारी होने वाले विस्तृत नोटिफिकेशन पर नजर रखनी होगी।

UGC NET दिसंबर में, SWAYAM और NIFT परीक्षाएं भी शामिल

असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए आयोजित होने वाली UGC NET परीक्षा 14 से 19 दिसंबर 2026 के बीच होगी। NTA के एग्जाम कैलेंडर में SWAYAM और भारत-नेपाल से जुड़े NIFT परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी भी शामिल की गई है।

एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि कैलेंडर में दी गई तारीखों को अभ्यर्थी ध्यान से देखें, लेकिन आवेदन की शुरुआत, परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी जानकारियों के लिए अलग से जारी होने वाले नोटिफिकेशन को ही अंतिम आधार मानें।

पेपर लीक विवादों के बाद NTA में बदलाव

पिछले कुछ समय में NTA की विभिन्न परीक्षाओं को लेकर पेपर लीक और परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी गड़बड़ियों के आरोप सामने आए थे। NEET-UG, CUET और UGC NET जैसी परीक्षाओं को लेकर भी विवाद हुए। इसके बाद परीक्षा व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने और प्रक्रिया में सुधार पर जोर दिया गया है।

NTA में कर्मचारियों और विशेषज्ञों से जुड़े स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। एजेंसी ने नए विषय विशेषज्ञों की नियुक्ति के लिए भी प्रक्रिया शुरू की है। ऐसे में आगामी परीक्षाओं के आयोजन में सुरक्षा, पारदर्शिता और तकनीकी व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिए जाने की उम्मीद है।

छात्र कहां देखें पूरा कैलेंडर?

अभ्यर्थी NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर एग्जाम कैलेंडर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा की तारीखों में बदलाव या आवेदन से जुड़ी नई सूचना के लिए छात्रों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करने की सलाह दी गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it