Top
Begin typing your search above and press return to search.

मॉनसून की विदाई के बीच नया मौसम सिस्टम एक्टिव, गुजरात से अरुणाचल तक बारिश-आंधी का अलर्ट

मॉनसून की विदाई के बीच नया मौसम सिस्टम सक्रिय हो रहा है। IMD ने दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का अनुमान जताया है।

मॉनसून की विदाई के बीच नया मौसम सिस्टम एक्टिव, गुजरात से अरुणाचल तक बारिश-आंधी का अलर्ट
X
नई दिल्ली। देश में मॉनसून की विदाई का समय शुरू हो चुका है, लेकिन मौसम अभी पूरी तरह साफ होने वाला नहीं है। IMD के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में कई मौसमी सिस्टम सक्रिय रहेंगे, जिनके कारण गुजरात से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों तक अलग-अलग इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है।

अंडमान सागर में बनेगा नया लो प्रेशर सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर थाईलैंड के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण 18 सितंबर की शाम तक उत्तर अंडमान सागर में पहुंच सकता है। इसके प्रभाव से 19 सितंबर की शाम तक यहां कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

यह सिस्टम अगले तीन-चार दिनों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तट की ओर जा सकता है। इसके चलते ओडिशा और छत्तीसगढ़ समेत आसपास के राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

बिहार-झारखंड और ओडिशा में बारिश

बिहार में 18 से 24 सितंबर तक कई जगह हल्की से मध्यम बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है। 18 सितंबर को कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। झारखंड में 18 से 23 सितंबर तक बारिश और 24 सितंबर को व्यापक बारिश के आसार हैं।

ओडिशा में 18 और 23 सितंबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि गंगीय पश्चिम बंगाल में 20 और 23 सितंबर को बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

उत्तरी गुजरात के आसपास निचले क्षोभमंडल में बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 18-19 सितंबर को बारिश हो सकती है।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में 18 और 19 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। 18 सितंबर को तापमान करीब 33 से 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 19-20 सितंबर को आंशिक बादल छाए रहेंगे, जबकि 21 सितंबर से मौसम मुख्य रूप से साफ होने का अनुमान है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it