Top
Begin typing your search above and press return to search.

NEET-UG: नीट की नई तारीख का एलान, अब 21 जून को देशभर में होगी परीक्षा, पेपर लीक के आरोपों के चलते रद्द हुई थी

NEET UG Re Exam 2026 Date : नीट यूजी की दोबारा परीक्षा 21 जून 2026 को होगी। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद NTA ने नई तारीख का ऐलान किया।

NEET-UG: नीट की नई तारीख का एलान, अब 21 जून को देशभर में होगी परीक्षा, पेपर लीक के आरोपों के चलते रद्द हुई थी
X

नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 पेपर लीक के बाद दोबारा परीक्षा कराने की तारीख तय कर ली गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी NTA ने केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद घोषणा कर दी है कि NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा अब 21 जून 2026 रविवार को कराई जाएगी। यह जानकारी NTA ने अपने एक्स हैंडल पर दी।

जानकारी के अनुसार NTA ने नए प्रश्नपत्र की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके लिए बेहद गोपनीय और कई स्तर वाली प्रक्रिया अपनाई जा रही है। नए सिरे से अनुभवी शिक्षकों और विषय विशेषज्ञों की टीम बनाई जा रही है, जो प्रश्न तैयार करेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो कि प्रश्नपत्र में बेसिक थ्योरी, फॉर्मूला आधारित सवाल, एप्लिकेशन आधारित प्रश्न और विश्लेषणात्मक सवालों का मिश्रण हो सकता है।कोशिश यह है कि परीक्षा का स्तर भी बना रहे और सुरक्षा में भी कोई कमी न आए।

इस बार रखी जाएगी और निगरानी

इस पूरे मामले में सबसे संवेदनशील हिस्सा प्रश्नपत्र की छपाई और उसे परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाना माना जा रहा है। पिछले मामलों में आशंका जताई गई थी कि लीक प्रिंटिंग चरण के दौरान हुआ था। अब एजेंसी इस हिस्से पर सबसे ज्यादा फोकस कर रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि प्रश्नपत्र डिजिटल एन्क्रिप्शन के जरिए प्रिंटिंग प्रेस तक भेजे जा सकते हैं। इसके अलावा GPS से लैस वाहनों का इस्तेमाल भी दोबारा किया जा सकता है ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। जरूरत पड़ने पर पुलिस सहायता भी ली जा सकती है।

छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा

छात्रों के लिए राहत की बात यह है कि उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही NEET UG 2026 के लिए आवेदन किया था, वे सीधे दोबारा परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। नई तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए जारी की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it