Top
Begin typing your search above and press return to search.

नंदीग्राम उपचुनाव में ममता को झटका, TMC उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम उपचुनाव में TMC को झटका लगा है। ममता गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने नामांकन वापस ले लिया। जानें पूरा मामला।

नंदीग्राम उपचुनाव में ममता को झटका, TMC उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने वापस लिया नाम
X
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस को नंदीग्राम सीट पर बड़ा झटका लगा है। पार्टी ने कुछ दिन पहले ही संचिता प्रधान डे को नंदीग्राम से अपना उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन अब उन्होंने चुनावी मैदान से हटने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, नामांकन वापस लेने से पहले संचिता ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की थी। हालांकि, उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपने फैसले की वजह स्पष्ट नहीं की है।

ममता गुट ने नए चेहरे पर लगाया था दांव

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले TMC गुट ने 13 सितंबर को नंदीग्राम से संचिता प्रधान डे और रेजीनगर से रबीउल आलम चौधरी को उम्मीदवार बनाया था। नंदीग्राम से संचिता को टिकट देकर पार्टी ने ममता बनर्जी के खुद चुनाव लड़ने की अटकलों पर भी विराम लगा दिया था। दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर 2026 को मतदान होना है और 9 अक्टूबर को मतगणना प्रस्तावित है।

शुभेंदु अधिकारी के लिए भी नंदीग्राम अहम

नंदीग्राम विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल की हाई-प्रोफाइल सीटों में शामिल है। 2021 के विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने इसी सीट से ममता बनर्जी को हराया था। 2026 में अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से जीत दर्ज की थी, लेकिन बाद में भवानीपुर सीट बरकरार रखते हुए नंदीग्राम से इस्तीफा दे दिया। इसी वजह से यहां उपचुनाव कराया जा रहा है।

रेजीनगर में भी होगा उपचुनाव

नंदीग्राम के साथ रेजीनगर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है। यह सीट आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के संस्थापक हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। ऐसे में दोनों सीटों के उपचुनाव बंगाल की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it