Top
Begin typing your search above and press return to search.

मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान झड़प, हुमायूं कबीर के साथ भिड़े TMC समर्थक, सुरक्षाकर्मियों के साथ भी धक्कामुक्की

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बीच मुर्शिदाबाद से झड़प की खबर सामने आई है। यहां टीएमसी और हुमायूं कबीर की पार्टी के समर्थकों में धक्का-मुक्की हुई। हुमायूं कबीर के साथ भी बदसलूकी की बात सामने आई है।

मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान झड़प, हुमायूं कबीर के साथ भिड़े TMC समर्थक, सुरक्षाकर्मियों के साथ भी धक्कामुक्की
X

मुर्शिदाबाद। बंगाल में विधानसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान मुर्शिदाबाद से झड़प की खबर सामने आई हैं। यहां तृणमूल कांग्रेस और हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई। इसका वीडियो भी सामने आया है। बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर मौजूद है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।

हुमायूं कबीर ने लगाए आरोप

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दौरान आम जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नाओदा, रेजिनगर और मुर्शिदाबाद की सभी 22 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। लेकिन नाओदा के दो बूथ नंबर 9 और 10 पर रात में कुछ घटना हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां स्थानीय पुलिस के बैग छीन लिए गए।

बंगाल में कई जगहों पर मतदान हुआ प्रभावित

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान मतदान प्रक्रिया कई जगहों पर प्रभावित हुई। कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में खराबी आने से वोटिंग में देरी हुई और कुछ जगहों पर मतदान कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा क्षेत्र में स्थित पारसलिका मदनमोहन प्राइमरी स्कूल के बूथ नंबर 156 पर ईवीएम खराब होने के कारण मतदान रोक दिया गया। वहीं शमशेरगंज के बूथ नंबर 212 पर भी मतदान समय पर शुरू नहीं हो सका। कंडी क्षेत्र के बूथ नंबर 130 पर भी इसी तरह की समस्या के कारण वोटिंग देर से शुरू हुई।

मालदा की मोथाबाड़ी में हंगामा, ईवीएम में खराबी के बाद लोग नाराज

पश्चिम बंगाल के मालदा के मोथाबाड़ी में एक मतदान केंद्र पर हंगामा होने की खबर सामने आ रही है। जहां मतदान केंद्र पर ईवीएम खराब होने के बाद नाराज लोगों ने चुनाव अधिकारियों के साथ हाथापाई की।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it