Top
Begin typing your search above and press return to search.

एमपी में सागर शराब कांड के आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई: अवैध मकानों और दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

मध्य प्रदेश के सागर में शराब कांड के मुख्य आरोपियों पर पुलिस और प्रशासन का बड़ा एक्शन। अवैध निर्माणों और संपत्तियों को बुलडोजर से किया गया जमींदोज।

एमपी में सागर शराब कांड के आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई: अवैध मकानों और दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर
X

सागर। मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब कांड के आरोपियों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। इस मामले के तीन आरोपियों के पांच अवैध निर्माण कार्यों पर बुलडोजर चलाया गया।

दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को सागर के दौरे पर थे और उन्होंने प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बंडा में आरोपियों के पांच अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया, जिसमें मनीष लोधी के तीन, चंद्रभान राजपूत का एक एवं आशीष साहू का एक निर्माण कार्य का ध्वस्त किया गया।

नगर परिषद बंडा और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने शासकीय भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए मकान, पक्की बिल्डिंग और गोदामों को जमींदोज किया। इस दौरान मौके पर एसडीएम, तहसीलदार, नगर परिषद सीएमओ सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।

प्रशासन के अनुसार, बंडा अवैध शराब प्रकरण में संलिप्त मुख्य आरोपी मनीष लोधी, चंद्रभान राजपूत और आशीष साहू द्वारा लंबे समय से शासकीय भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण किया गया था। इन्हीं अवैध संपत्तियों से अवैध शराब का कारोबार भी संचालित किया जा रहा था।

प्रशासन द्वारा उक्त आरोपियों को बुलडोजर कार्यवाही के 24 घंटे पूर्व नोटिस चस्पा कर संबंधित अतिक्रमण को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन तय समय-सीमा में आरोपियों द्वारा कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके बाद गुरुवार को नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, माफिया और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it