Top
Begin typing your search above and press return to search.

सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, बहराइच में भेजा गया जेल

सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार कर लिया गया है। इसे एसटीएफ ने गिरफ्तार करके पुलिस को सौंपा। बहराइच में कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, बहराइच में भेजा गया जेल
X

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसे एसटीएफ ने बिहार से गिरफ्तार किया। इसके बाद यूपी के बहराइच लाया गया।

पुलिस के अनुसार, नगर कोतवाली में लाने के बाद मौलाना से करीब 30 मिनट तक पूछताछ की गई। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया है।

बताते चलें कि कुछ दिन पहले मौलाना अब्दुल सलीम ने मुख्यमंत्री की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस बयान के बाद बहराइच सहित प्रदेश के कई जिलों में उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे। इससे मामला गंभीर हो गया था।

मामले में विश्व हिंदू परिषद के विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने 8 मार्च को नगर कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई थी। तब से पुलिस और एसटीएफ की टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी।

एएसपी नगर अशोक सिंह का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it