Top
Begin typing your search above and press return to search.

ओडिशा के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी भीषण आग, दस मरीजों की मौत

ओडिशा के कटक में बड़ा हादसा हो गया है। खबर है कि सोमवार सुबह एक अस्पताल में आग लग गई है, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, अब तक मृतकों की संख्या स्पष्ट नहीं है। वहीं, आग की वजह का भी पता लगाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई है।

ओडिशा के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी भीषण आग, दस मरीजों की मौत
X

कटक। ओडिशा के कटक में बड़ा हादसा हो गया है। खबर है कि सोमवार सुबह एक अस्पताल में आग लग गई है, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, अब तक मृतकों की संख्या स्पष्ट नहीं है। वहीं, आग की वजह का भी पता लगाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई है।

ICU में लगी आग के चलते कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं, 5 और मरीज बुरी तरह झुलस गए हैं। खबर है कि कुछ मरीजों को अस्पताल परिसर के ही नए भवन में शिफ्ट किया गया है। मुख्यमंत्री मोहन मांझी हालात का जायजा लेने अस्पताल पहुंचे हैं।

चश्मदीदों के हवाले बताया कि घटना देर रात 2.30 से 3 बजे के बीच हुई है। अधिकारियों का कहना है कि आग की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड समय पर मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन ICU में वेंटिलेटर सपोर्ट पर इलाज करा रहे मरीज दम घुटने के कारण मारे गए।





ट्रॉमा केयर विभाग के आईसीयू में भड़की थी आग

आग अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग के आईसीयू में भड़की थी। यहां उन मरीजों का इलाज चल रहा था जिनकी हालत बहुत गंभीर थी। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत अस्पताल पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने अभियान चलाकर आग पर काबू पाया। इस बचाव कार्य में अस्पताल के कर्मचारियों, पुलिस और मरीजों के साथ आए लोगों ने भी पूरा सहयोग किया।

मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश में अस्पताल के 11 कर्मचारी भी झुलस गए। कुल 23 मरीजों को आनन-फानन में दूसरे विभागों और वार्डों में शिफ्ट किया गया। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बताया कि सात गंभीर मरीजों की मौत शिफ्टिंग के दौरान ही हो गई थी। इसके बाद तीन और मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पहुंचे

हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां के हालात का जायजा लिया और भर्ती मरीजों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आग लगने की मुख्य वजह शॉर्ट-सर्किट हो सकती है। आग ने ट्रॉमा केयर आईसीयू के साथ-साथ पास के कुछ और वार्डों को भी अपनी चपेट में ले लिया था।

मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायल मरीजों के इलाज में कोई कमी न रहे। उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सरकार ने हर मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। फिलहाल अस्पताल में स्थिति को संभालने की कोशिश की जा रही है और मामले की गहराई से जांच हो रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it