Top
Begin typing your search above and press return to search.

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026, 19 साल की उम्र में रचा इतिहास

केरल की 19 वर्षीय केजिया लिज मेजो ने जयपुर में Miss Universe India 2026 का खिताब जीता। जानें उनकी उपलब्धियां, मॉडलिंग करियर और शानदार लुक्स।

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026, 19 साल की उम्र में रचा इतिहास
X
जयपुर।राजस्थान के जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्सइंडिया 2026 के तीसरे एडिशन में केरल की 19 वर्षीय कैजिया लिज मेजो ने शानदार जीत दर्ज की। 23 अगस्त 2026 को जी स्टूडियोज में आयोजित ग्रैंड फिनाले में 52 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। देर रात करीब 2:30 बजे विजेता के नाम की घोषणा की गई, जिसके बाद कैजिया ने प्रतिष्ठित ताज अपने नाम कर लिया।

क्लोजिंग रिमार्क ने बदला मुकाबले का रुख

प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में टॉप-5 प्रतिभागियों को 40 सेकेंड के भीतर अपना क्लोजिंग रिमार्क पेश करना था। इसी राउंड में कैजिया लिज मेजो ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया और जजों को प्रभावित करते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेता को मनिका विश्वकर्मा ने ताज पहनाया।

अब कैजिया नवंबर 2026 में प्यूर्टो रिको में आयोजित होने वाले Miss Universe 2026 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। राष्ट्रीय स्तर पर जीत के बाद उनके सामने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

टॉप-5 में इन सुंदरियों ने बनाई जगह

Miss Universe India 2026 के फाइनल राउंड में तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश, महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव, केरल की कैजिया लिज मेजो, गुजरात की अनुश्री सतवालेकर और उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ पहुंचीं।

फाइनल मुकाबला कैजिया और तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश के बीच बेहद कड़ा रहा। दोनों टॉप-2 में जगह बनाने में सफल रहीं, लेकिन अंतिम बाजी कैजिया के नाम रही। वैष्णवी गणेश फर्स्ट रनरअप बनीं। गुजरात की अनुश्री सतवालेकर ने सेकंड रनरअप का स्थान हासिल किया। महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव थर्ड रनरअप और उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ चौथी रनरअप रहीं।

कौन हैं कैजिया लिज मेजो?

कैजिया लिज मेजो 19 वर्षीय लॉ स्टूडेंट, मॉडल और प्रशिक्षित क्लासिकल डांसर हैं। उन्होंने इससे पहले मिस टीन इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और वहां फर्स्ट रनरअप रही थीं। राष्ट्रीय खिताब जीतने से पहले वह मिस यूनिवर्स केरल 2026 का ताज भी अपने नाम कर चुकी थीं।

सुष्मिता सेन समेत दिग्गजों ने की जजिंग

जयपुर में हुए इस पेजेंट के जज पैनल में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां भी शामिल थीं। पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ उर्वशी रौतेला और सेलिना जेटली ने प्रतियोगिता को जज किया। फिल्ममेकर प्रज्ञा कपूर समेत अन्य प्रमुख हस्तियां भी जजिंग पैनल का हिस्सा रहीं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it