Top
Begin typing your search above and press return to search.

करनाल जिला अस्पताल की नर्सों की स्ट्राइक, हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग

करनाल के जिला नागरिक अस्पताल की सभी स्टाफ नर्स हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भटिया को बर्खास्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को 2 घंटे तक हड़ताल पर रहीं। हड़ताल कर रही नर्सों ने बच्ची के साथ गलत काम करने वाले डॉक्टर के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की।

करनाल जिला अस्पताल की नर्सों की स्ट्राइक, हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग
X

करनाल। करनाल के जिला नागरिक अस्पताल की सभी स्टाफ नर्स हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भटिया को बर्खास्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को 2 घंटे तक हड़ताल पर रहीं। हड़ताल कर रही नर्सों ने बच्ची के साथ गलत काम करने वाले डॉक्टर के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की।

दरअसल, बीते दिनों कुरुक्षेत्र में एलएनजीपी सरकारी अस्पताल में एक बच्ची के साथ गलत काम हुआ था, जिसमें अस्पताल के डॉक्टर पर आरोप लगा था। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस मामले में महिला आयोग की हरियाणा की अध्यक्ष रेणु भाटिया बीते दिनों अस्पताल में पहुंची थीं और उन्होंने वहां मौजूद नर्स को फटकार लगाई थी। रेणु भटिया ने नर्सों से सवाल किया था कि वह घटना के दौरान मौके पर क्यों नहीं थीं और उन्होंने बेटी को अकेले क्यों डॉक्टर के पास रहने दिया? इसके बाद से अब यह मामला हरियाणा में गरमाता हुआ नजर आ रहा है, जिसको लेकर आज करनाल में नर्स 2 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक पर रहीं।

करनाल नागरिक अस्पताल की स्टाफ नर्स भारती ने कहा कि आज हमने सिर्फ 2 घंटे की स्ट्राइक की है। अगर सरकार ने हमारी स्ट्राइक को गंभीरता से नहीं लिया और हमारी मांगों को पूरा नहीं किया तो हम लंबी हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा कि आयोग की अध्यक्ष ने हम पर बेबुनियाद आरोप लगाया है। बिना जांच के ही हमें आरोपी बना दिया गया।

महिला आयोग की अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि हमने (नर्सों) महिला होकर बच्ची के साथ गलत होने दिया और डॉक्टर के साथ शामिल थे। जब कोई चीज साबित नहीं हुई तो हमें किस तरह से कसूरवार बताया जा रहा है?

उर्मिला ने कहा, "हम यह चीज बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज तो सिर्फ 2 घंटे की हड़ताल हुई है, अगर सरकार ने महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया मैडम को बर्खास्त नहीं किया तो हमारी हड़ताल आगे भी बढ़ सकती है। हम हरियाणा के संगठन से बातचीत करके आगे की रणनीति बताएंगे कि हमें क्या करना है।"



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it