Top
Begin typing your search above and press return to search.

पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले बिक्रम साव को बांग्लादेश और पाकिस्तान से मिल रहीं धमकियां

पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले बिक्रम साऊ को पाकिस्तान और बांग्लादेश के नंबरों से धमकियां मिल रही हैं। उनका कहना है कि फोन और वॉट्सऐप पर उन्हें धमकी वाले फोन आते हैं। उनका परिवार डर के साये में है।

पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले बिक्रम साव को बांग्लादेश और पाकिस्तान से मिल रहीं धमकियां
X

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर एक दुकानदार को भी एक ही दिन में फेमस कर दिया। पीएम मोदी तो झालमुड़ी खाकर चले गए लेकिन उनका वीडियो इस कदर वायरल हो गया कि बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में झालमुड़ी एक चुनावी नारे की तरह इस्तेमाल होने लगा। वहीं पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार के पास भी लोगों का तांता लगने लगा।

अब एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को अंतरराष्ट्रीय नंबरों से धमकियां दी जा रही हैं। इनमें से कुछ नंबर पाकिस्तान के भी बताए गए हैं।

दुकानदार का कहना है कि धमकियों की वजह से उनका परिवार डर के साये के बीच रह रहा है। दुकानदार का नाम विक्रम साव है। प्रधानमंत्री मोदी ने विक्रम साऊ की दुकान से झालमुड़ी खरीदकर खाई थी और उनसे कुछ चर्चा भी की थी। विक्रम का कहना है कि उन्हें अचानक लोकप्रियता तो मिल गई लेकिन अब उन्हें डरकर रहना पड़ रहा है।

पाकिस्तान और बांग्लादेश से धमकियां

विक्रम का कहना है कि उनके मोबाइल फोन पर पाकिस्तान और बांग्लादेश के नंबरों से फोन आते हैं। इसके अलावा वॉट्सऐप कॉल करके उन्हें और परिवार को जान से मारने की धमकी दी जाती है। इन धमकियों के बाद विक्रम साऊ काफी परेशानी में हैं। उन्होंने स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू की गई है। अंतरराष्ट्रीय नंबरों से इस तरह की धमकी मिलना गंभीर विषय है।

ऐक्टर्स पर एफआईआर

बंगाल में 2021 के चुनाव के बाद हुई हिंसा के दौरान सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में अभिनेता परमब्रत चट्टोपाध्याय और अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह शिकायत गरियाहाट थाने में अधिवक्ता जॉयदीप सेन द्वारा दर्ज कराई गई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि दोनों कलाकारों ने सोशल मीडिया पर ऐसी टिप्पणियां की थीं जो मई 2021 में विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद तनावपूर्ण माहौल में राजनीतिक हिंसा को भड़का सकती थीं।

शिकायत के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस द्वारा बहुमत का आंकड़ा पार करने के बाद परमब्रत ने दो मई 2021 को 'एक्स' (तब ट्विटर) पर पोस्ट किया था, ''आज के दिन को विश्व पिटाई दिवस घोषित किया जाए।'' स्वास्तिका ने कथित तौर पर उस पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा था, ''हाहाहा, जाने दो।'' शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणियों से राज्य भर में चुनाव के बाद की अशांति के दौरान राजनीतिक शत्रुता और हिंसा का माहौल बना।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it