Top
Begin typing your search above and press return to search.

पीएम मोदी ने किया जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, 5 इंटरनेशनल हवाईअड्डों वाला पहला राज्य बना यूपी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया। 11,282 करोड़ की लागत से बने इस एयरपोर्ट के साथ उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जहां 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

पीएम मोदी ने किया जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, 5 इंटरनेशनल हवाईअड्डों वाला पहला राज्य बना यूपी
X

नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के जेवर में 11,282 करोड़ रुपये की लागत से बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किए। यह प्रोजेक्ट चार चरणों में पूरा होगा जिसकी कुल अनुमानित लागत 29,560 करोड़ रुपये है। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ राज्यपाल, कई केंद्रीय और राज्य मंत्री भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर पूरे गौतमबुद्ध नगर में सुरक्षा के व्यापक और बहुस्तरीय इंतजाम किए गए हैं। इसमें सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों से लेकर हजारों पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। जेवर एयरपोर्ट शुरू होने के बाद उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया, जिसके पास 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट होंगे, जिससे जेवर उत्तर भारत के लिए एक प्रमुख विमानन केंद्र के रूप में स्थापित हो जाएगा।

पश्चिम एशिया में एक महीने से युद्ध चल रहा: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, 'पश्चिम यूपी की जनता को इस एयरपोर्ट के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आज का यह कार्यक्रम, भारत के नए मिजाज का प्रतीक है। आप सभी देख रहे हैं कि आज पूरा विश्व कितना चिंतित है। पश्चिम एशिया में एक महीने से युद्ध चल रहा है। युद्ध की वजह से कई सारे देशों में खाने-पीने के सामान पेट्रोल-डीजल, गैस आदि ऐसे कई चीजों का चारों तरफ संकट पैदा हो गया है।

पीएम मोदी ने कहा, 'कई देशों में खाने पीने की चीजों का संकट पैदा हो गया है। भारत देश वासियो की ताकत के सहारे सामना कर रहा है। सामान्य परिवारों और किसानो पर बोझ नहीं पड़े, सरकार वो काम कर रही है। संकट में विकास नहीं रुका है, यूपी में ही पिछले कुछ सप्ताह में बड़े बड़े प्रोजेक्ट मिले।'

यह विकसित उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक बनेगा: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, 'देश का सबसे बड़ा प्रदेश आज सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाले राज्यों में से एक बन गया है। आज मेरे लिए गर्व और प्रसन्नता के दो कारण हैं। पहला: इस एयरपोर्ट का शिलान्यास करने का सौभाग्य भी मुझे मिला था और इसका उद्घाटन करने का सौभाग्य भी मुझे मिला है। दूसरा: जिस उत्तर प्रदेश ने मुझे प्रतिनिधि बनाया, सांसद बनाया, उस उत्तर प्रदेश की पहचान के साथ इस भव्य एयरपोर्ट का नाम भी जुड़ गया है।'

पीएम ने कहा, 'साथियों यह एयरपोर्ट आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, इटावा, बुलंदशहर, फरीदाबाद इस पूरे क्षेत्र को बहुत बड़ा लाभ होने वाला है। हिंदुस्तान और यूपी का तो होना ही होना है, यह एयरपोर्ट पश्चिम यूपी के किसानों, छोटे और लघु उद्योगों और भारत के नौवजानों के लिए अनेक अवसर देने वाला है। यहां से दुनिया के लिए विमान तो उड़ेंगे ही, साथ ही यह विकसित उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक बनेगा।

यूपी सबसे ज्यादा एयरपोर्ट वाला राज्य: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, 'युवाओं को पता है कि यह जो काम हो रहा है, यह नौजवानों के भविष्य को नई उड़ान देने वाला काम है। आज हम विकसित यूपी, विकसित भारत अभियान का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। देश का सबसे बड़ा प्रदेश आज देश के सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाले राज्य में से एक हो गया है।'

ये एयरपोर्ट जनता की अमानत है: पीएम मोदी

नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने कहा, अभी आधा काम हुआ है। मैंने सिर्फ पर्दा हटाया है, मैं चाहता हूं कि जो भी उपस्थित है, आप सब करें। इसलिए आप अपना मोबाइल फोन निकालिए। अपने मोबाइल फोन का फ्लैश लाइट ऑन करिए। पीएम मोदी की अपील के बाद लोगों ने भी हाथों में मोबाइल लेकर फ्लैश लाइट जलाई। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा, अब यहां उपस्थित हर व्यक्ति इस एयरपोर्ट का उद्घाटन कर रहा है। यह आपकी अमानत है, यह आपका पुरुषार्थ है। इसलिए इसका उद्घाटन आपके हाथों से हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा, 'ये एयरपोर्ट जनता की अमानत है। इसलिए एयरपोर्ट का उद्घाटन आप लोग करेंगे। मौजूद जनता एयरपोर्ट का उद्घाटन करे।'

जेवर एयरपोर्ट विकास का उदाहरण: सीएम योगी

नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी जी का बहुत आभार। हम नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। जेवर एयरपोर्ट से यूपी को नई उड़ान मिलेगी। जेवर एयरपोर्ट विकास का उदाहरण है। पिछले 11-12 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो कार्ययोजना बनी है, आज हम सबको देखने को मिल रही है। भारत के अंदर पेट्रोलियम उत्पादों का दाम नियंत्रित है। उसकी आपूर्ति स्मूथ बनाई गई है।

उस पूरी व्यवस्था में अमेरिका जैसे विकसित देशों में भी पेट्रोलियम उत्पादों के दाम आसमान छूते दिख रहे हैं। भारत के पड़ोसी देशों में भी पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़े हुए हैं, वहां पर अव्यवस्था का माहौल है। उन्हें अपने कार्य की अवधि को कम करना पड़ रहा है, उत्पादन को रोकना पड़ा है। जनता में कोटा सिस्टम लागू करना पड़ा है, लेकिन भारत के पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति बनाए रखना, दाम को नियंत्रित करना और कल का ऐतिहासिक निर्णय जो लिया, जिसमें पेट्रोलियम उत्पादों में एक्साइज ड्यूटी कम करने का फैसला जो लिया, उसके लिए यूपी की ओर से कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं।

नोएडा एयरपोर्ट पर क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

  • नो क्यू चेक-इन यान चेक-इन के लिए लाइन नहीं होगी।
  • सेल्फ बैगेज ड्रॉप और ‘डिजी यात्रा’ की सुविधा होगी।
  • स्लीप पॉड्स होंगे यानी जहां पर आप 500-800 रुपये प्रति घंटे में एसी, वाई-फाई और चार्जिंग से लैस छोटे केबिन ले सकते हैं।

सस्ते खाने से लेकर फ्री रिलैक्शेशन जोन तक

  • यहां पर आपको सस्ता फूड कोर्ट भी मिलेगा।
  • यात्रियों के लिए आराम करने के लिए पेड़ों की छांव वाला मुफ्त और प्राकृतिक ओपन एरिया है जिसे फ्री रिलैक्सेशन जोन नाम दिया गया है।
  • 5G नेटवर्क और स्मार्ट चार्जिंग।
  • पूरा एयरपोर्ट हाई-स्पीड 5G जोन होगा।
  • हर दूसरी कुर्सी के पास यूनिवर्सल चार्जिंग और USB टाइप-C पोर्ट्स की सुविधा उपलब्ध होगी।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it