Top
Begin typing your search above and press return to search.

इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान में धमाके और आसमान में धुएं का गुबार

मध्य एशिया में तनाव के बीच इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हमला कर दिया है। इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा कि पूरे देश में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ईरान की राजधानी तेहरान में धुएं का गुबार उठता देखा गया है।

इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान में धमाके और आसमान में धुएं का गुबार
X

नई दिल्ली। मध्य एशिया में तनाव के बीच इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हमला कर दिया है। इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा कि पूरे देश में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ईरान की राजधानी तेहरान में धुएं का गुबार उठता देखा गया है। बता दें कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान पहले से ही युद्ध की स्थिति में हैं और यह इसी बीच इजरायल और ईरान की भिड़ंत मध्य एशिया के लिए चिंताजनक खबर है। अमेरिका ने एक दिन पहले ही इजरायल से अपने नागरिकों को निकलने को कह दिया था।

इजरायल में बज उठे सायरन

ईरान पर हमला करने के बाद पूरे इजरायल में एक साथ सायरन बज उठे। इजरायली सेना ने कहा है कि ईरान भी मिसाइल अटैक कर सकता है। ऐसे में लोगों को सावधान करने के लिए सायरन बजाए गए हैं। पूरे देश में युद्ध आपातकाल लागू कर दिया गया है। ईरानी मीडिया और स्थानीय चश्मदीदों के मुताबिक, राजधानी के मध्य हिस्से में कम से कम तीन विस्फोट सुने गए। हालांकि ईरानी अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर न तो हमले की पुष्टि की है और न ही नुकसान के स्तर की जानकारी दी है।

युद्ध में कूद सकता है अमेरिका

मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ लोगों ने बताया कि शनिवार सुबह तेहरान में धमाका हुआ। सरकार ने इस धमाके को लेकर कोई बयान नहीं जारी किया है। बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर चर्चा चल रही है। हालांकि कोई हल निकलता नजर नहीं आ रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही कहा था कि अगर ईरान के साथ वार्ता का कोई सार्थक परिणाम नहीं निकलता है तो वह हमला करने से गुरेज नही करेंगे। अगर ईरान इजरायल पर हमले करता है तो इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि अमेरिका भी इस युद्ध में कूद पड़ेगा और फिर युद्ध और भी भीषण हो सकता है।

खामेनेई के कार्यालयों के पास हुआ धमाका

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ईरान की राजधानी तेहरान में और भी विस्फोट हुए हैं। यह हमला सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के कार्यालयों के पास हुआ। हालांकि यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि 86 वर्षीय खामेनेई उस समय अपने कार्यालयों में मौजूद थे या नहीं। अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के चलते उन्हें कई दिनों से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है। लेकिन यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिका ने ईरान पर उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर समझौता कराने के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र में लड़ाकू विमानों और युद्धपोतों का एक विशाल बेड़ा तैनात किया है।

ईरान पर पूर्वव्यापी हमला शुरू

इसरायल ने ईरान के खिलाफ प्री-एम्पटिव अटैक यानी पूर्वव्यापी हमला शुरू कर दिया है। सुबह एक बयान में इस्राइल के रक्षा मंत्री इसरायल काट्ज ने पूरे देश में 'विशेष और स्थायी आपातकाल की स्थिति' घोषित की है। बता दें कि पूर्वव्यापी हमला एक ऐसी सैन्य या रणनीतिक कार्रवाई है, जो दुश्मन के हमला किए जाने की आशंका से पहले ही कर दिया जाता है, ताकि दुश्मन को कमजोर किया जा सके या खुद को सुरक्षित रखा जा सके।

इजरायल में सभी स्कूल बंद, हवाई सीमा की बंद

जानकारी के मुताबिक संभावित हमलों की आशंका के बीच इस्राइल में सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है। साथ ही लोगों के घरों से काम करने के लिए कहा गया है। आईडीएफ ने आशंका जताई है कि मिसाइल और ड्रोन से हमला हो सकत है। इसी के साथ हवाई सीमा की बंद कर दी गई है। तेहरान के एयरपोर्ट पर हमला किया गया है। मेहराबाद एयरपोर्ट पर धमाकों की आवाज सुनी गई। ईरानी मीडिया ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि धमाकों की आवाज सुनी जा रही है।

परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत जारी

यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत चल रही है। गुरुवार को जिनेवा में दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की वार्ता हुई थी और आज ही एक और दौर प्रस्तावित था। इस बीच सैन्य कार्रवाई ने कूटनीतिक प्रयासों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले ईरान को "बहुत कठिन" और "बहुत खतरनाक" बताया था। वहीं अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को बढ़ते सुरक्षा खतरे का हवाला देते हुए इजरायल से गैर-जरूरी दूतावास कर्मियों को हटाने की अनुमति दे दी थी।

पश्चिम एशिया पहले से ही तनाव के दौर से गुजर रहा है। इजरायल के इस कदम और तेहरान में धमाकों की खबरों ने हालात को और गंभीर बना दिया है। अब दुनिया की नजर ईरान की संभावित प्रतिक्रिया और आगे की कूटनीतिक स्थिति पर टिकी है।

ईरान में रह रहे व‍िदेशी नागरिकों के ल‍िए एडवाइजरी जारी

इस बीच वर्तमान हालात के मद्देनजर दुनिया के अलग-अलग देशों की तरफ से एडवाइजरी जारी की जा रही है। इसी क्रम में ब्रिटेन ने इजरायल और ईरान में रह रहे अपने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया, 'यह ट्रैवल एडवाइजरी इजरायल और फिलिस्तीन के लिए है। विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) अब इजरायल और फिलिस्तीन की जरूरी यात्रा को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर यात्रा न करने की सलाह दे रहा है।'

एफसीडीओ ने गाजा की यात्रा न करने की सलाह दी है। एफसीडीओ ने गाजा के साथ बॉर्डर के 500 मीटर के अंदर यात्रा न करने की सलाह दी है। इसके अलावा, एडवाइजरी में वेस्ट बैंक, तुलकरम गवर्नरेट, जेनिन गवर्नरेट और टुबास गवर्नरेट और रूट 90 को भी शामिल किया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it