Top
Begin typing your search above and press return to search.

ईरान-लेबनान के बाद सीरिया में इजरायल ने बरसाए बम, कमांड सेंटर-हथियार डिपो उड़ाया

ईरान बनाम इजरायल-अमेरिका की जंग थमने की बजाय तेज होती जा रही है। एक तरफ जहां ईरान खाड़ी के देशों के तेल और गैस कुओं को टारगेट कर रहा है। वहीं इजरायल ने सीरिया में भी बमबारी शुरू कर दी है। आज जंग का 21वां दिन है।

ईरान-लेबनान के बाद सीरिया में इजरायल ने बरसाए बम, कमांड सेंटर-हथियार डिपो उड़ाया
X

नई दिल्ली। अमेरिका–ईरान युद्ध अपने 20वें दिन पूरे होने के साथ ही पूरे क्षेत्र में हमले तेज हो गए हैं। हालांकि इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि वह “कहीं भी सेना तैनात करने” पर विचार नहीं कर रहे हैं। वहीं इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने दावा किया है कि वो यह जंग जीत रहे हैं और ईरान युद्ध में पूरी तरह तबाह हो गया है। नेतन्याहू ने कहा कि यह अभियान “जब तक आवश्यक होगा” तब तक जारी रहेगा।

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने दावा किया है कि उन्होंने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमला किया है जिससे उसे नुकसान पहुंचा है। जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया है कि फिलहाल अमेरिका मिडिल ईस्ट में अपने ग्राउंड ट्रूप्स नहीं भेज रहा है।

दक्षिणी सीरिया में इजरायली सेना का हमला

अस-सुवैदा इलाके में द्रूज समुदाय पर हुए हमलों के जवाब में इजराइली सेना (IDF) ने दक्षिणी सीरिया में सीरियाई शासन के सैन्य ढांचे पर कार्रवाई की है। आईडीएफ ने रात के दौरान दक्षिणी सीरिया में स्थित सीरियाई सैन्य ठिकानों में एक कमांड सेंटर और लड़ाकू उपकरणों को निशाना बनाया। यह कार्रवाई कल अस-सुवैदा क्षेत्र में द्रूज नागरिकों पर हुए हमलों के जवाब में की गई।

कुवैत की रिफाइनरी पर ड्रोन अटैक

कुवैत ने जानकारी दी है कि मीना अल-अहमदी रिफाइनरी पर रात में ड्रोन हमला हुआ, जिससे कुछ यूनिट्स में आग लग गई। KPC के अनुसार, दमकल टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कार्रवाई की और सुरक्षा के मद्देनजर कुछ यूनिट्स को बंद कर दिया गया।

ईरान पर अचानक हमला करना सरप्राइज थाः डोनाल्ड ट्रंप

व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने 1941 के पर्ल हार्बर हमले का उल्लेख किया, जिस पर प्रधानमंत्री ताकाइची कुछ असहज दिखाई दीं।

ट्रंप ने कहा कि ईरान पर हालिया हमलों से पहले किसी को जानकारी नहीं दी गई क्योंकि अमेरिका सरप्राइज देना चाहता था. उन्होंने आगे कहा कि सरप्राइज के महत्व को जापान से बेहतर कौन समझ सकता है, जैसे कि पर्ल हार्बर हमले से पहले भी कोई सूचना नहीं दी गई थी।

ईरान ने मोजतबा खामेनेई का ‘रेयर वीडियो’ किया जारी

अमेरिका-इजरायल के ईरान पर संयुक्त हमलों के बाद से ही जंग जारी है, लेकिन अभी तक जंग थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इस बीच ईरान के इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) ने मोजतबा खामेनेई का एक रेयर वीडियो जारी किया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it