Top
Begin typing your search above and press return to search.

यूपी से बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, 15 राज्यों में तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल

IMD ने यूपी, बिहार, दिल्ली, बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पहाड़ी राज्यों समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

यूपी से बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, 15 राज्यों में तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल
X

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों तक बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार, 24 अगस्त को कम से कम 15 राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। तेज बारिश और हवाओं के कारण पेड़ गिरने तथा जलभराव जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।

पश्चिम बंगाल में मछुआरों को चेतावनी

पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम खराब रहने के मद्देनजर मछुआरों को गहरे समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश का दौर तेज होने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा देखते हुए लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

दिल्ली में आंधी के साथ बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 अगस्त को तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश होने का अनुमान है। बारिश से उमस से राहत मिल सकती है। राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। मौसम बदलने के साथ कुछ इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं।

यूपी के इन जिलों में बारिश

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, बिजनौर, महोबा, ललितपुर, गोरखपुर, झांसी, अलीगढ़, कानपुर, सोनभद्र, मथुरा, मुरादाबाद, गोंडा, सीतापुर, बहराइच और बस्ती में बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है।

बिहार में पटना, गया, सारण, जहानाबाद, भोजपुर, पश्चिमी चंपारण, लखीसराय, किशनगंज, दरभंगा, बक्सर, बेगूसराय, सिवान, वैशाली और सुपौल में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी अलर्ट

राजस्थान के अजमेर, भरतपुर, जयपुर, कोटा, जालौर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बीकानेर, चूरू, उदयपुर, श्रीगंगानगर और राजसमंद में भारी बारिश की संभावना है। यहां हवाओं की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

मध्य प्रदेश के भोपाल, मंदसौर, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, छतरपुर, दतिया, रीवा, इंदौर, नरसिंहपुर, शिवपुरी, सिवनी, सीधी, धार, अशोकनगर और रतलाम समेत कई क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है।

पहाड़ों में बढ़ा खतरा

उत्तराखंड के हरिद्वार, नैनीताल, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और चंपावत सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश के मंडी, कांगड़ा, ऊना, सोलन, हमीरपुर, बिलासपुर, कुल्लू, सिरमौर और किन्नौर में भी बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी मौसम खराब रह सकता है। ऐसे में पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it