Top
Begin typing your search above and press return to search.

कनाडा में छोटे बच्चों के स्कूल में भयंकर गोलीबारी, 10 की मौत, हमलावर भी मारा गया

कनाडा के एक स्कूल में गोलीबारी की एक बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है। खबर है कि हमलावर भी मारा गया है। इसके अलावा दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं। स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या करीब 200 बताई जा रही है।

कनाडा में छोटे बच्चों के स्कूल में भयंकर गोलीबारी, 10 की मौत, हमलावर भी मारा गया
X

ओटावा। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक स्कूल में गोलीबारी की बड़ी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। यह हमला टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुआ, जहां पुलिस के मुताबिक कई लोगों को निशाना बनाया गया। अब तक की जानकारी के अनुसार 10 लोगों की इस घटना में मौत हो गयी है। जबकि 25 अन्य घायल हैं। स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 1:20 बजे के करीब पुलिस को स्कूल में फायरिंग की सूचना मिली और तुरंत इलाके में अलर्ट जारी किया गया।

आरसीएमपी (कनाडाई पुलिस) ने बताया कि शुरुआती जांच में एक संदिग्ध की मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या इस घटना में कोई दूसरा व्यक्ति शामिल था या नहीं। प्रशासन के अनुसार मौके से कई पीड़ित मिले, जिनमें से हमलावर सहित10 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा लगभग 25 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस लगातार हालात पर नज़र बनाए हुए है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गयी है और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील प्रशासन ने की है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it