Top
Begin typing your search above and press return to search.

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को पुण्यतिथि पर देश ने किया नमन, नेताओं ने याद किया उनका सादगीपूर्ण जीवन

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर देशभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुए। नेताओं ने उनके सादगीपूर्ण जीवन, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा को याद किया।

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को पुण्यतिथि पर देश ने किया नमन, नेताओं ने याद किया उनका सादगीपूर्ण जीवन
X

नई दिल्लीदेश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर मंगलवार को देशभर में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राजधानी दिल्ली स्थित जननायक स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और उनके समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सांसद नीरज शेखर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, सुषमा शेखर, नवीन कुमार सिंह,बबलू सिंह तथा अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण को किया याद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चंद्रशेखर सड़क से लेकर संसद तक वंचितों और पीड़ितों की आवाज बने रहे। उन्होंने उनके सादगीपूर्ण जीवन, वैचारिक दृढ़ता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण को लोकतंत्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सिद्धांतों पर आधारित उनकी राजनीति आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनी रहेगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रहित के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को स्मरण किया।

जनसेवा और समाजवाद के प्रतीक थे चंद्रशेखर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, पंकज चौधरी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने संदेशों में कहा कि चंद्रशेखर का जीवन सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनके विचार और कार्य आज भी भारतीय राजनीति को दिशा प्रदान कर रहे हैं।

‘युवा तुर्क’ के नाम से विख्यात

‘युवा तुर्क’ के नाम से विख्यात चंद्रशेखर ने नवंबर 1990 से जून 1991 तक देश के आठवें प्रधानमंत्री के रूप में सेवा दी। वे अपने बेबाक विचारों, सादगी और समाजवादी सोच के लिए सदैव याद किए जाते हैं। उनकी पुण्यतिथि पर देशभर में आयोजित कार्यक्रमों ने यह संदेश दिया कि उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और जनहित की राजनीति के लिए प्रेरणा प्रदान करते हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it