Top
Begin typing your search above and press return to search.

ट्रंप ने जन्मजात नागरिकता पर बेहद घटिया टिप्‍पणी को किया रीपोस्‍ट, भारत-चीन जैसे देशों को बताया ‘नरक’

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने जो लेटर पोस्ट किया है उसमें लिखा है "यहां पैदा होने वाला बच्चा तुरंत नागरिक बन जाता है और फिर वे चीन भारत या दुनिया के किसी अन्य 'नरक' से अपने पूरे परिवार को यहां ले आते हैं।"

ट्रंप ने जन्मजात नागरिकता पर बेहद घटिया टिप्‍पणी को किया रीपोस्‍ट, भारत-चीन जैसे देशों को बताया ‘नरक’
X

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जन्मजात नागरिकता को लेकर दुनिया के कुछ देशों के साथ चीन, भारत का नाम लेते हुए बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले एक लेटर को शेयर किया है। ट्रंप ने जन्मजात नागरिकता पर एक लेटर शेयर किया है जिसमें भारत के लिए नरक शब्द का इस्तेमाल किया है।

इसमें लिखा है "यहां पैदा होने वाला बच्चा तुरंत नागरिक बन जाता है और फिर वे चीन भारत या दुनिया के किसी अन्य 'नरक' से अपने पूरे परिवार को यहां ले आते हैं।" इस लेटर में लिखा गया है जन्मजात नागरिकता की तीखी आलोचना करते हुए भारत और चीन जैसे देशों को "Hellhole" यानि नर्क या बेहद खराब जगह कहकर संबोधित किया गया है।

इस लेटर में लिखा है "...यहां पैदा होते ही बच्चा तुरंत नागरिक बन जाता है और फिर वे चीन, भारत या दुनिया के किसी और 'नरक' जैसी जगह से अपने पूरे परिवार को यहां बुला लेते हैं। यह देखने के लिए आपको बहुत दूर जाने की जरूरत नहीं है। अब यहां अंग्रेजी नहीं बोली जाती। आज जो प्रवासी वर्ग यहां आ रहा है उनमें इस देश के प्रति लगभग कोई निष्ठा नहीं है जो कि हमेशा से ऐसा नहीं था।"

डोनाल्ड ट्रंप की भारत को लेकर लेटर में आपत्तिजनक टिप्पणी

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जो लेटर शेयर किया है उसमें आगे लिखा है "नहीं, वे आज के यूरोपीय अमेरिकियों और उनके पूर्वजों जैसे नहीं हैं। आयरिश लोग घुल-मिल गए, इटैलियन लोग घुल-मिल गए, पोलिश लोग घुल-मिल गए... वे सभी घुल-मिल गए और उस 'मेल्टिंग पॉट' (विभिन्न संस्कृतियों के मेल) में अमेरिकन बन गए। 'मेल्टिंग पॉट' का वह दौर अब बहुत पहले ही खत्म हो चुका है। अब यह बस एक 'कैश-इन पॉट' (पैसे कमाने का जरिया) बनकर रह गया है।" इस लेटर में आगे लिखा गया है "हम 'मेल्टिंग पॉट' से फिसलकर अब 'चैंबर पॉट' (गंदगी के ढेर) तक आ पहुंचे हैं... जन्मसिद्ध नागरिकता के मुद्दे पर पूरे देश में वोटिंग होनी चाहिए। इसे वकीलों के हाथों में नहीं सौंपा जाना चाहिए।"

माइकल सैवेज का लिखा हुआ है ये लेटर

आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने जिस लेटर को शेयर किया है उसे धूर दक्षिणपंथी माइकल सैवेज ने लिखा है जो नस्लीय टिप्पणियां करने के लिए कुख्यात रहे हैं। वो एक अमेरिकी रेडियो होस्ट और लेखक हैं। इनका असली नाम माइकल एलन वेनर है लेकिन वे 'माइकल सैवेज' के नाम से ही जाने जाते हैं। वे लंबे समय से डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक रहे हैं और उनके विचारों जैसे कि इमिग्रेशन पर सख्ती का खुलकर प्रचार करते हैं।

उन्होंने इस लेटर को अप्रैल 2026 की शुरुआत में अपने शो और सोशल मीडिया पर साझा किया था जिसे अब डोनाल्ड ट्रंप ने रीपोस्ट किया है। इसमें अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में चल रही दलीलों पर अपनी नाराजगी जताई है और दावा किया है कि भारत और चीन जैसे देशों से आने वाले लोग अमेरिका को एक "कचरा पात्र" में बदल रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it